{"_id":"634a78d845219e6164231482","slug":"court-gives-punishment-in-five-people-murder-in-inayatnagar-thana-kshetra-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: दंपती और तीन बच्चों की हत्या के मामले में एक को फांसी व तीन को आजीवन कारावास की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: दंपती और तीन बच्चों की हत्या के मामले में एक को फांसी व तीन को आजीवन कारावास की सजा
Sat, 15 Oct 2022 02:39 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:39 PM IST
सार
डेढ़ साल पहले जमीन के विवाद में पति-पत्नी सहित तीन बच्चों की हत्या मामले में कोर्ट ने निर्णय सुना दिया है। दोषियों में से एक को फांसी व तीन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र में डेढ़ साल पहले हुई पति-पत्नी तथा उनके तीन बच्चों की हत्या के मामले में कोर्ट ने 4 लोगों को दोषी ठहराते हुए तीन को आजीवन कारावास तथा मुख्य आरोपी पवन कुमार को फांसी की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
वारदात में शक्ति (6), ध्रुव (4) अंशिका (10) और राकेश तथा उसकी पत्नी ज्योति की बांके से काटकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या जमीन के कुछ टुकड़ों को हासिल करने के लिए की गई थी।
विज्ञापन
हत्या के समय से ही चारों आरोपी रामराज, ममता, शेष पता और पवन कुमार जेल में हैं। मामले में मृतक युवती के पिता भगवानदीन निवासी गौरा थाना तारुन ने शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन