फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Couples are coming forward to resolve their issues,see a report.

सुखद: बिगड़ते रिश्तों को बचाने के लिए जी जान लगा रहे पति-पत्नी, कितना भी बड़ा झगड़ा हो खत्म करने को तैयार

Mon, 28 Mar 2022 06:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Mar 2022 06:23 PM IST
सार

दंपती अपने झगड़ों को सुलझाने के लिए खुद आगे आ रहे हैं। मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि यह स्थिति निश्चित तौर पर गंभीर है, लेकिन इस नकारात्मक नतीजों के बीच सुखद संकेत भी मिल रहे हैं। लोग परिवार की अहमियत को समझ रहे हैं।

विज्ञापन
Couples are coming forward to resolve their issues,see a report.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

आदमी चाहता है कि वो जो कह रहा है वही हो और घर की महिलाएं थोपी हुईं चीजों को स्वीकारना नहीं चाहती हैं। परिणाम विवाद बढ़ रहे हैं और रिश्ते टूट रहे हैं। मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि जितने भी मामले उनके पास रिपोर्ट होते हैं, उनमें 50 फीसदी मामले दंपती के विवाद के हैं। यह स्थिति निश्चित तौर पर गंभीर है, लेकिन इस नकारात्मक नतीजों के बीच सुखद संकेत भी मिल रहे हैं। अब पति-पत्नी दोनों ने रिश्तों को सुधारने की पहल खुद की है और काउंसिलिंग सेशन लेने की पहल कर रहे हैं। निजी काउंसलर हों या 181 वन स्टॉप सेंटर में आने वाले आवेदन, काउंसिलिंग की पहल पत्नी की ओर से की जा रही है। खास बात है कि बिना किसी जोर-जबर्दस्ती के पति काउंसिलिंग सेशन के लिए समय से पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


झगड़ा कितना भी बड़ा हो, खत्म करने को तैयार
केस-1:
शहर के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्था में काम करने वाली पत्नी को मिलेट्री में उच्च पद पर तैनात पति से शिकायत बहुत है। शादी के 15 साल हो गए, पर वे एक-दूसरे से दूर हैं, लेकिन अब अपने रिश्ते को मौका देना चाहते हैं। पत्नी ने इसके लिए मनोवैज्ञानिक से बात की, पहले खुद की काउंसिलिंग करवाई और फिर पति को इसके लिए राजी किया। दोनों ने नियमित रूप से सेशन लेना शुरू किया, नतीजा 15 साल बाद वे एक साथ रहने के लिए खुद को तैयार पा रहे हैं।
विज्ञापन


केस-2: शहर का एक रसूखदार परिवार। पति का अफेयर किसी से चल रहा। पत्नी को पता चला, झगड़े हुए, लेकिन पत्नी ने खुद ही मामले को सुलझाने की पहल की। इसके लिए उसने काउंसलर की मदद ली है। फिलहाल पति को समझाकर काउंसिलिंग के लिए राजी किया है। दोनों ने अपनी-अपनी कमियों को स्वीकारा और वे नए सिरे से वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘इमोशनली इंटेलीजेंट’ की बढ़ती भूमिका

Couples are coming forward to resolve their issues,see a report.
डॉ. नेहा आनंद व अर्चना सिंह। - फोटो : amar ujala

बोधी ट्री इंडिया की मनोवैज्ञानिक डॉ. नेहा आनंद का कहना है कि शादी या किसी भी रिश्ते की सफलता के लिए इमोशनली इंटेलीजेंट होना बहुत जरूरी है। ये सच है कि लोगों में आपसी मतभेद बढ़े हैं। मेरे खुद के पास आने वाले मामलों में 50 फीसदी केस पति-पत्नी के बीच बढ़ते क्लेश के होते हैं, लेकिन रिश्ते सुधारने की पहले भी उन्हीं की तरफ से हो रही है, ये अच्छी बात है। ज्यादातर मामलों में दंपती खुद ही आ रहे हैं। यह संकेत इस बात का भी है कि वे एक दूसरे का महत्व समझ रहे हैं, परिवार की महत्ता को स्वीकार करते हैं। सिर्फ अहम का टकराव उनके झगड़े का कारण बन रहा है।

संवाद को स्वीकार करने की प्रवृत्ति नई
181 वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर अर्चना सिंह कहती हैं कि छह महीने में करीब 735 मामले पारिवारिक विवाद के आए हैं। इनमें से करीब 450 केस का समाधान हो चुका है। कुल मामलों में 30 फीसदी आवेदन ऐसे हैं जिन्होंने आरोप-प्रत्यारोप से दूर जाकर काउंसिलिंग की इच्छा जताई है। काउंसिलिंग के छह सेशन होते हैं, इनमें हर बार नई चीज सामने आती है, जो समाधान में मददगार साबित होती है। छह महीने में झगड़ों को आपसी संवाद से निपटाने के लिए काउंसिलिंग की पहल करने की प्रवृत्ति बढ़ी है। यह नया ट्रेंड अच्छे नतीजे का संकेत दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed