Corona virus in Uttar Pradesh Live: सात और नए मरीजों की हुई पुष्टि, मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों से लिया फीडबैक
{"_id":"5e7c396a8ebc3e76864851ea","slug":"corona-virus-case-in-uttar-pradesh-live-updates-news-in-hindi-up-lockdown","type":"live","status":"publish","title_hn":"Corona virus in Uttar Pradesh Live: सात और नए मरीजों की हुई पुष्टि, मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों से लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 27 Mar 2020 12:13 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:13 AM IST
खास बातें
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश में सात नए मरीज मिले हैं। गुरुवार को नोएडा में तीन, आगरा और बागपत में एक-एक संक्रमित सामने आया। अब यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 हो चुकी है। पढ़ें पल-पल का अपडेट
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:59 PM, 26-Mar-2020
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
07:41 PM, 26-Mar-2020
मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों से लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन की कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करें। किसी भी स्थल पर भीड़ न इकट्ठी होने दी जाए।
सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से आम जनता को घर से बाहर न निकलने और लॉकडाउन का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए। आमजन को आवश्यक वस्तुएं होम डिलीवरी व्यवस्था के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएं।
सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से आम जनता को घर से बाहर न निकलने और लॉकडाउन का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए। आमजन को आवश्यक वस्तुएं होम डिलीवरी व्यवस्था के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
06:31 PM, 26-Mar-2020
कोरोना के चलते करना पड़ा डिजिटल निकाह, वीडियो कॉलिंग पर दूल्हा-दुल्हन ने कहा- कबूल है
कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा लॉकडाउन की घोषणा किए जाने के बाद यूपी के हरदोई जिले में टड़ियावां गांव में दो बहनों के प्रस्तावित निकाह में से एक का निकाह परिजनों को टालना पड़ गया। जबकि छोटी बेटी का निकाह वीडियो कॉलिंग के जरिए ऑनलाइन संपन्न कराया गया।
05:25 PM, 26-Mar-2020
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का जो कदम उठाया है, उसका सभी को स्वागत करना चाहिए। भारत पहला ऐसा देश है जहां इस तरह के राहत पैकेज का एलान किया गया है।
Chief Minister Yogi Adityanath: The step taken by Prime Minister Narendra Modi of a Pradhan Mantri Garib Kalyan package is a step which should be welcomed by all. India is the first country to announce any such relief package. #CoronavirusLockdown pic.twitter.com/cIZjWx3v6p
— ANI UP (@ANINewsUP) March 26, 2020
05:18 PM, 26-Mar-2020
यूपी: लाॅकडाउन के बीच बागपत में ग्रामीणों ने दो गांवों को पूरी तरह किया सील, बाहरी व्यक्ति के प्रवेश 21 दिन तक रहेगी पाबंदी
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर देश मे 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा के बाद यूपी के बागपत जिले में मलकपुर और गांगनौली गांव में ग्रामीणों ने आपसी रजामंदी से पूरे गांवों को सील कर दिया है। अगले 19 दिन तक गांव में किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ग्रामीण मुनादी के जरिए और फोन पर लोगों को कोरोन वायरस से लड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।05:00 PM, 26-Mar-2020
लॉकडाउन में राहत: सुबह 6 से रात 11 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए न हों परेशान
लखनऊ में लॉकडाउन के चलते अगर आपको राशन, दवा आदि की चिंता सता रही है तो परेशान न हों। गुरुवार से आवश्यक सामग्री से जुड़ीं सभी दुकानें सुबह 06 से रात 11 बजे तक खुली रहेंगी। इस दौरान दुकानों पर भीड़ लगाने पर मनाही होगी।डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया जो पेट्रोल पंप व दवा दुकानें 24 घंटे खुला करती थीं, उन्हें पहले की तरह 24 घंटे खुला रहने की अनुमति रहेगी। वहीं, आम जनता को घरों पर ही रहने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:45 PM, 26-Mar-2020
यूपीः जेलों में कैदियों ने 10 दिन में बने सवा लाख मास्क, अब सैनिटाइजर बनाने की तैयारी
कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रदेश की जेलों में 10 दिनों में लगभग सवा लाख मास्क बनाए गए हैं। डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि यूपी की 71 में से 63 जेलों में मास्क बनाने का काम तेजी से चल रहा है। जेल में बंद कैदियों और जेल कर्मियों के लिए मास्क बनाने का काम पूरा हो चुका है। अब सरकारी व गैर सरकारी संगठनों को भी लागत मूल्य पर मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
मास्क के अलावा अब सैनिटाइजर और कोरोना से बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाले दूसरे उत्पाद भी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। डीजी जेल ने बताया कि यह एक रिकॉर्ड है।
मास्क के अलावा अब सैनिटाइजर और कोरोना से बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाले दूसरे उत्पाद भी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। डीजी जेल ने बताया कि यह एक रिकॉर्ड है।
03:16 PM, 26-Mar-2020
जुमे की नमाज पर संभल की जामा मस्जिद में नहीं होगी भीड़, शाही इमाम ने की अपील
जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पर अबकी बार भीड़ भाड़ नहीं रहेगी। शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना आफताब हुसैन वारसी ने गुरुवार को अपील जारी की। इसमें उन्होंने कहा है कि शुक्रवार को अपने घरों में रहें। कोरोना का खतरा है। इसलिए गली मोहल्लों में भीड़ न लगाएं। नमाज के लिए जामा मस्जिद का रूख न करें।
02:26 PM, 26-Mar-2020
वाराणसी में केवल दो घंटे खुलेंगे बैंक और एटीएम
वाराणसी जिले के 475 बैंक की शाखाएं और करीब 600 एटीएम अब शुक्रवार से केवल दो घंटे ही खुलेंगे। खाताधारक अपने खाते में केवल कैश का लेन-देन नहीं कर सकेंगे। बैंकों पर भीड़भाड़ ना होने को देखते हुए यह फैसला लिया गया।
02:10 PM, 26-Mar-2020
विदेश से 165 लोग पहुंचे बस्ती
कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में मचे हड़कंप के बीच बस्ती जिले में अबतक चीन, थाईलैंड, हॉलैंड, श्रीलंका, हांगकांग, मस्कट, इंडोनेशिया, सउदी अरब सहित विभिन्न देशों से 165 लोग आ चुके हैं। इनमें से अधिकांश की फिजीकल जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की है।
जिले में अपने ही देश के विभिन्न हिस्सों से भी लगभग दौ सौ लोग पहुंचे हैं, जिनकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम तक पहुंची है। हालांकि इनके हाथ पर टीम मुहर लगा रही है, मगर अब भी तमाम लोग अपने आवगमन की सूचना छिपा रहे हैं, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना हो सकती है।
जिले में अपने ही देश के विभिन्न हिस्सों से भी लगभग दौ सौ लोग पहुंचे हैं, जिनकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम तक पहुंची है। हालांकि इनके हाथ पर टीम मुहर लगा रही है, मगर अब भी तमाम लोग अपने आवगमन की सूचना छिपा रहे हैं, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना हो सकती है।