Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज: हरिद्वार हरकी पैड़ी समेत घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 24 Nov 2026 01:47 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Tue, 24 Nov 2026 01:47 PM IST
सार

धर्मनगरी हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी। हरकी पैड़ी समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। स्नान पर्व पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, 11 जोन और 36 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा के लिए चार कंपनी पीएसी समेत 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Kartik purnima snan haridwar huge rush of devotees for kartik purnima snan heavy vehicles barred from city
हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कार्तिक पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि पर देशभर में श्रद्धालु पूजा-पाठ, दीपदान और दान-पुण्य करते हैं। इस दिन पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान की भी विशेष मान्यता है। इसी परंपरा के तहत धर्मनगरी हरिद्वार में भी सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए श्रद्धालु हरकी पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचे।




 

Trending Videos
Kartik purnima snan haridwar huge rush of devotees for kartik purnima snan heavy vehicles barred from city
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गंगा में डुबकी लगाकर लोगों ने पूजा-अर्चना की और दीपदान किया। स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं। सोमवार रात 12 बजे से स्नान पर्व समाप्त होने तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।

 

Kartik purnima snan haridwar huge rush of devotees for kartik purnima snan heavy vehicles barred from city
कार्तिक पूर्णिमा स्नान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ये रहेगी वाहनों के लिए व्यवस्था

- दिल्ली-मेरठ से आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, कोर कॉलेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी और शंकराचार्य चौक होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। बैरागी कैंप, बीएचईएल और ऋषिकुल मैदान में पार्किंग रहेगी।

- यातायात का दबाव बढ़ने पर वैकल्पिक मार्ग : दिल्ली-मेरठ से आने वाले वाहनों को नगलाइमरती से लक्सर, फेरुपुर, जगजीतपुर, एसएम तिराहा, शनि चौक और श्रीयंत्र पुलिया होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा।

- दिल्ली-पंजाब-हरियाणा से देहरादून जाने वाले वाहनों को यातायात का दबाव बढ़ने पर सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, सालियर, बिहारीगढ़ और मोहंड होते हुए देहरादून-ऋषिकेश भेजे जाएंगे।

- दिल्ली-मेरठ से देहरादून जाने वाली बसें रामपुर तिराहा, देवबंद, कोलकी टोल टैक्स, बिहारीगढ़ और मोहंड के रास्ते भेजी जाएंगी।

- मुरादाबाद-नजीबाबाद से आने वाले छोटे वाहन चिड़ियापुर, श्यामपुर और चंडी चौकी होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। नीलधारा और गौरीशंकर पार्किंग में वाहन खड़े होंगे।

- मुरादाबाद-नजीबाबाद से आने वाले बड़े वाहन डायवर्ट कर गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग में भेजे जाएंगे।

- देहरादून-ऋषिकेश से आने वाले वाहन नेपाली फार्म, रायवाला होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। लालजीवाला पार्किंग में वाहन खड़े होंगे।

- देहरादून-ऋषिकेश से दिल्ली-मेरठ जाने वाले वाहन रायवाला, चंडी चौक और एनएच-344 होते हुए दिल्ली-मेरठ जाएंगे।

- देहरादून-ऋषिकेश से नजीबाबाद जाने वाले वाहन रायवाला, चंडी चौक और श्यामपुर होते हुए नजीबाबाद जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik purnima snan haridwar huge rush of devotees for kartik purnima snan heavy vehicles barred from city
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ऑटो-विक्रम के लिए भी डायवर्जन

- देहरादून, ऋषिकेश और रायवाला की ओर से आने वाले ऑटो-विक्रम को यातायात का दबाव बढ़ने पर जयराम मोड़ तक ही आने दिया जाएगा। इसके आगे प्रवेश नहीं मिलेगा।

- ज्वालापुर और जटवाड़ा पुल की ओर से आने वाले ऑटो-विक्रम रानीपुर मोड़, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन की ओर जा सकेंगे। कनखल की ओर जाने वाले वाहनों को तुलसी चौक से यू-टर्न लेकर जाना होगा।

- बीएचईएल की ओर से आने वाले ऑटो-विक्रम भगत सिंह चौक, टिबड़ी फाटक, पुराने रानीपुर मोड़ और देवपुरा होते हुए बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन की ओर जाएंगे।

- ललतारौ पुल से शिवमूर्ति चौक तक ऑटो, विक्रम और टैक्सी समेत सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

- बैरागी कैंप पार्किंग से आने वाले ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा शंकराचार्य चौक से तुलसी चौक तक जाकर यू-टर्न लेकर वापस लौटेंगे।

- देवपुरा चौक से शिवमूर्ति चौक के अंदर तक ई-रिक्शा और ई-ऑटो का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: मार्च के पहले हफ्ते में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, 27 से 30 जनवरी के बीच लगेगी आचार संहिता

विज्ञापन
Kartik purnima snan haridwar huge rush of devotees for kartik purnima snan heavy vehicles barred from city
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, 11 जोन और 36 सेक्टरों में विभाजित किया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। घाटों पर जल पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी, जबकि सीसीटीवी कैमरों से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed