Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Westerly winds increase chill, incomplete control on pollution

Lucknow News: पछुआ ने बढ़ाई ठिठुरन, प्रदूषण पर अधूरी लगाम

Tue, 24 Nov 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Westerly winds increase chill, incomplete control on pollution
लखनऊ। राजधानी में पछुआ हवाओं ने ठंड का असर बढ़ा दिया है लेकिन प्रदूषण से पूरी राहत नहीं मिल सकी है। सोमवार को हवा का रुख बदलने के साथ रात के तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिन में भी धूप की तपिश कम रही और अधिकतम तापमान दो डिग्री नीचे आ गया। दूसरी ओर, वायु गुणवत्ता के आंकड़ों में मिला-जुला असर दिखा। तीन मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा अच्छी श्रेणी में रही जबकि तीन जगह एक्यूआई मध्यम स्तर पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में ठंडी पछुआ हवाओं के चलते दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी। मंगलवार से कोहरे का असर भी बढ़ने के आसार हैं। सुबह कहीं मध्यम तो कहीं घना कोहरा छा सकता है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ इसके छंटने की संभावना है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पछुआ हवाओं के असर से तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, यह सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा।जि
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा की सेहत का हाल
सोमवार को लखनऊ में चली पछुआ हवाओं के असर से बीबीएयू, कुकरैल और तालकटोरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) हरे जोन में, यानी सेहत के लिए अच्छे श्रेणी में दर्ज हुआ। वहीं गोमती नगर अलीगंज और लालबाग की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed