फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Covid Cases in UP: Corona Cases in Uttar Pradesh in Last 24 Hours Today, Corona Infected Woman Died in Amethi

UP Corona Update: यूपी में कोरोना के 446 नए मरीज मिले, अमेठी की संक्रमित महिला की मौत

Thu, 13 Apr 2023 11:30 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Apr 2023 11:30 AM IST
सार

Corona Cases in UP: यूपी के लखनऊ में बुधवार को सर्वाधिक संक्रमित मिले हैं जबकि अमेठी की एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वो कोरोना संक्रमित थी।

विज्ञापन
Covid Cases in UP: Corona Cases in Uttar Pradesh in Last 24 Hours Today, Corona Infected Woman Died in Amethi
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोविड के 446 नए मरीज मिले हैं, जबकि 149 ठीक हुए हैं। अब कोविड के मरीजों की कुल संख्या 1791 हो गई है। लेकिन अच्छी बात यह है कि अभी भी संक्रमण की दर 1.63 फीसदी बरकरार है।

विज्ञापन


उधर, गंभीर हालत में रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई कोरोना संक्रमित वृद्धा ने बुधवार को दम तोड़ दिया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि अमेठी के पंडित का पुरवा निवासी 60 वर्षीय वृद्धा को मंगलवार की रात गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी और ऑक्सीजन लेवल भी कम था। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर में तीन दिग्गज मंत्रियों की साख दांव पर, पहली बार हो रहा है नगर निगम में चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजली का बिल देगा 'झटका': 100 यूनिट वाले उपभोक्ताओं की दर में 30% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, अन्य श्रेणी का ये हाल


लखनऊ में सर्वाधिक मरीज मिले
प्रदेश में नए मिले मरीजों में लखनऊ में 97, गौतमबुद्धनगर में 69, गाजियाबाद में 50, वाराणसी में 11, आगरा में 14, प्रयागराज में 17, मेरठ में 18, बुलंदशहर में 12, झांसी में 10, बिजनौर में 16 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed