{"_id":"6b084a9dea2af9bf1602d94f","slug":"ayodhya-to-janakpur-dham-fares-for-saryu-kamala-express-train-finalized-ticket-bookings-open-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या से जनकपुर धाम: सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन का किराया तय, टिकट बुकिंग शुरू; पहले दिन 105 से अधिक सीट बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या से जनकपुर धाम: सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन का किराया तय, टिकट बुकिंग शुरू; पहले दिन 105 से अधिक सीट बुक
Thu, 26 Nov 2026 08:35 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 26 Nov 2026 08:35 PM IST
सार
भारतीय रेलवे ने भारत के अयोध्या कैंट और नेपाल के जनकपुर धाम स्टेशन के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस का किराया जारी कर टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। इसमें पहले ही दिन 105 से अधिक टिकट बुक हुए हैं। 28 नवंबर को जनकपुर धाम से रवाना होने के बाद यह ट्रेन 30 नवंबर से प्रत्येक सोमवार को अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के लिए चलेगी।
विज्ञापन
अयोध्या धाम पर सरयू-कमला एक्सप्रेस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
भारत और नेपाल के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस का रेलवे ने किराया जारी कर दिया है। इसी के साथ बुकिंग भी शुरू हो गई है। पहले दिन 105 से अधिक बुकिंग हुईं। 28 नवंबर को जनकपुर धाम नेपाल से अयोध्या कैंट के लिए ट्रेन चलेगी। अयोध्या कैंट से 30 नवंबर से प्रत्येक सोमवार को यह जनकपुर धाम जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे ने इसके लिए किराया तय कर दिया है। अयोध्या से जनकपुर धाम तक शयनयान श्रेणी का किराया 365 रुपया, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 965, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी का 885 और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1360 रुपया निर्धारित किया है। बृहस्पतिवार से इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट, रेल वन एप और रेलवे स्टेशन से की जा सकती है। रेलवे के अनुसार पहले दिन 28 नवंबर के लिए 105 से अधिक टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा अन्य तिथियों की भी बुकिंग जारी है।
विज्ञापन
