Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dl renewal

Lucknow News: डीएल रिन्यूवल के लिए पहुंचे आवेदकों को टरकाया, लगी फटकार

Thu, 26 Nov 2026 08:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
dl renewal
डीएल रिन्यूवल के लिए पहुंचे आवेदकों को टरकाया, लगी फटकार
विज्ञापन

भारी वाहनों के डीएल रिन्यूवल में फार्म 5ए के बावजूद कर रहे थे आनाकानी

लखनऊ। भारी वाहनों के डीएल रिन्यवूल के लिए फार्म 5ए लगाया जाता है। ट्रेनिंग स्कूल व एडीटीसी इन्हें जारी करते हैं। फार्म लगे होने के बावजूद आवेदकों को टरकाया जा रहा था। इस पर परिवहन विभाग के आला अफसरों ने बाबुओं को फटकार लगाई।
मामला परिवहन विभाग के बाराबंकी एआरटीओ का है। दरअसल, भारी वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूवल करवाने पर आवेदकों को फार्म 5ए लगाना होता है। यह फार्म ट्रेनिंग स्कूल व प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र एडीटीसी जारी करता है। इसके लिए हजार रुपये की फीस है। आवेदकों को प्रशिक्षण देने के बाद यह फार्म जारी किया जाता है। सोनू यादव, सुनील कुमार, हिमांशु कुमार वर्मा सहित कई आवेदक हैं, जिनका आरोप है कि फार्म 5ए लगे होने के बावजूद बाराबंकी एआरटीओ में तैनात बाबुओं ने उन्हें टरका दिया। डीएल रिन्यवूल नहीं किया। इस मामले को लेकर बाराबंकी में स्थित शशि प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र के मालिक सिद्धार्थ की ओर से राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव सगीर अहमद को पत्र लिखकर शिकायत भी की गई है। पत्र में बताया गया है कि फार्म 5ए जारी किया गया, लेकिन बाराबंकी एआरटीओ में तैनात आरआई व बाबुओं की ओर से यह कमेंट कर दिया गया कि मुख्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया है। जबकि फार्म 5ए केंद्र व मोटर ट्रेनिंग स्कूल की ओर से जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन


लगी फटकार, बाबू बैकफुट पर
राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव सगीर अहमद से इस मुद्दे की शिकायत की गई। सूत्र बताते हैं कि शिकायत मिलने के बाद सचिव ने संबंधित बाबुओं को फटकार भी लगाई। साथ ही हिदायत दी कि आवेदकों के हितों की अनदेखी न की जाए। बाबू आनंद कुमार व मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर बलवंत सिंह यादव से इस मामले में पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हो रहा खेल
सूत्र बताते हैं कि डीएल रिन्यूवल के आवेदन रोकने के पीछे बाराबंकी एआरटीओ में खेल चल रहा है। दरअसल, ट्रेनिंग स्कूल से फार्म 5ए आवेदक को ढाई हजार रुपये में जारी किया जाता है। इसमें एआरटीओ के अधिकारियों व बाबुओं को भी हिस्सा मिलता है। लेकिन एडीटीसी हजार रुपये फीस में ही फार्म जारी कर रहा है। इसकी वजह से आवेदकों के रिन्यूवल रोके जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed