Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress president arrives in Lucknow to offer advice on alliance rhetoric, Masood reiterates - won't acce

यूपी: लखनऊ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष ने दी गठबंधन की बयानबाजी पर नसीहत, मसूद ने दोहराया- कबाड़ सीट नहीं लेंगे

Thu, 26 Nov 2026 07:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 26 Nov 2026 07:18 PM IST
सार

SP Congress alliance: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लखनऊ की धरती पर यह साफ किया सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा। 

विज्ञापन
UP: Congress president arrives in Lucknow to offer advice on alliance rhetoric, Masood reiterates - won't acce
खरगे ने दी पार्टी नेताओं को चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान और आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्पष्ट किया कि गठबंधन बरकरार रहेगा। उन्होंने दोनों दलों के नेताओं को नसीहत दी कि वे अहंकार की भाषा न बोलें और ऐसी कोई बात न कहें, जिससे गठबंधन पर असर पड़े।

विज्ञापन


संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने लखनऊ पहुंचे खरगे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। खरगे ने कहा, जब तक हम जीत हासिल नहीं कर लेते, तब तक हमें जिन कठिनाइयों से गुजरना है, हम गुजरते रहेंगे। लेकिन हमें जीत पक्की करनी है, सब मिलकर लड़ना है और आगे बढ़ना है। किसी को भी अहंकार की बात नहीं करनी चाहिए, चाहे वह कोई भी हो। हमारी पार्टी और दूसरी पार्टी, जिसके साथ हमारा गठबंधन है गठबंधन रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अहंकार की बात किसी को नहीं करनी चाहिए, क्योंकि हमें भाजपा को हटाना है। हमें मोदी और योगी की सरकार को हटाना है। जब तक ये मोदी-योगी हैं, यहां ऐसे लोगों की कमाई होगी, जो सिर्फ अपनी चलाएंगे। इसलिए आप गठबंधन को मजबूत करें और सरकार चुनकर लाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी नसीहत दी कि अंदरूनी झगड़े जीत में बाधा बनेंगे, इसलिए आपस में न झगड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने भाषण की शुरुआत में खरगे ने कहा कि वे सांसद इमरान मसूद को सुनते रहते हैं और वे बहुत जोश से बात करते हैं। उन्होंने कहा, हमें बातों के साथ काम भी करना है। मसूद पार्टी के लिए लड़ते हैं। गौरतलब है कि गठबंधन में सीटों के बंटवारे की चर्चा के बीच सपा ने पांच प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। इसके बाद से कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद इमरान मसूद सपा पर खासे हमलावर हैं, जिस पर सपा की ओर से सांसद इकरा हसन ने भी कड़ा जवाब दिया है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, सांसद इमरान मसूद, तनुज पुनिया, किशोरी लाल शर्मा, उज्ज्वल रमण सिंह, विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी, अनिल जयहिंद, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अजय सिंह लल्लू और सुप्रिया श्रीनेत आदि उपस्थित थे।

Trending Videos

हम कबाड़ सीटें नहीं लेंगे: मसूद

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इससे पहले सुबह सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे पर मीडिया से बातचीत में कहा था कि हम कबाड़ सीटें नहीं लेंगे। उन्होंने दो टूक कहा, यह बिल्कुल स्पष्ट है कि अगर आप हमें कबाड़ सीटें देंगे, तो हम नहीं लेंगे। आप उन सीटों पर खुद लड़ लीजिए। हम वहीं लड़ेंगे, जहां नतीजे दे पाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब भी हमने 107 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अब तो हमारी सरकार बननी है, इसलिए इससे कम सीटों का कोई अर्थ नहीं है।



बिना अनुमति संविधान रक्षा मार्च निकाल रहे कांग्रेसी हिरासत में
जिला प्रशासन ने कांग्रेस को संविधान रक्षा मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद, पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला।

पार्टी कार्यालय से करीब 100 मीटर आगे बढ़ते ही पुलिस ने बैरिकेड लगाकर मार्च को रोक दिया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed