फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congressmen sitting on dharna, cursing BJP government

Lucknow News: धरने पर बैठे कांग्रेसी, भाजपा सरकार को कोसा

Sat, 25 Mar 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 25 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Congressmen sitting on dharna, cursing BJP government
रायबरेली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथी पार्क स्थित आंबेडकर चौक पर धरने दिया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कराने के लिए जो कुचक्र रचा है, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इससे राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं। मोदी सरकार सत्ता के नशे में हठधर्मिता पर उतारू है। सरकार को न तो संविधान की चिंता है और न ही लोकतंत्र की। मोदी सरकार अपने अहंकार में देश से लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि अब समय आ गया है कि मोदी सरकार को सीधे चुनौती दी जाए। भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं को षड़यंत्र में फंसाकर तानाशाही कर रही है। न्याय पालिका पर लोगों का विश्वास डगमगा रहा है। महताब आलम ने कहा कि मोदी सरकार का विरोध करने के लिए हम लोग सड़कों पर उतरेंगे। इस मौके पर विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ल, सईदुल हसन, रवींद्र सिंह, अजीत सिंह, वीरेंद्र यादव, आशीष द्विवेदी, अभय त्रिवेदी, मनोज मिश्रा, अंकुर सिंह चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed