फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress will not field candidate in Milkipur bypoll in Ayodhya.

मिल्कीपुर उपचुनाव: कांग्रेस ने सपा प्रत्याशी को दिया समर्थन, नहीं उतारेगी कोई उम्मीदवार

Wed, 08 Jan 2025 10:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 Jan 2025 10:10 PM IST
सार

अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने सपा प्रत्याशी का समर्थन किया है। कांग्रेस अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

विज्ञापन
Congress will not field candidate in Milkipur bypoll in Ayodhya.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। कांग्रेस ने इस सीट पर सपा के उम्मीदवार का समर्थन किया है। इस संबंध में पार्टी नेताओं को निर्देश दे दिए गए हैं। कांग्रेस ने इसके पहले नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में भी भाग नहीं लिया था।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमने भाजपा को हराने के लिए सपा का समर्थन किया है।

मिल्कीपुर में पांच फरवरी 2025 को मतदान होगा। वहीं आठ फरवरी 2025 को मतगणना होगी। मिल्कीपुर में चुनाव का एलान होने के साथ ही यूपी में सियासी पारा गर्म होने लगा है। 
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अयोध्या की मिल्कीपुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा मंगलवार को कर दी गई। आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक मिल्कीपुर में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। बता दें कि मिल्कीपुर से सपा विधायक अवधेश प्रसाद के अयोध्या से सांसद निर्वाचित होने के बाद सीट रिक्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार उपचुनाव की निर्वाचन की अधिसूचना 10 जनवरी को जारी होगी, जिसके बाद नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed