फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress and BSP made UP bypoll interesting.

यूपी: कांग्रेस व बसपा के फैसले से दिलचस्प हुआ उपचुनाव का समर, वरिष्ठ नेताओं के सहारे कांग्रेस

Thu, 17 Sep 2020 11:12 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Sep 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
Congress and BSP made UP bypoll interesting.
प्रियंका गांधी व मायावती। - फोटो : amar ujala

कांग्रेस ने उपचुनाव वाली सीटों के लिए अलग-अलग चुनावी कमेटी बनाकर तो बसपा ने भी मुख्य सेक्टर इंचार्जों को पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा का अधिकार देकर उपचुनावों को दिलचस्प बना दिया है। इससे अब उपचुनाव में भाजपा से आरपार की लड़ाई का एलान करने वाले दलों के बीच भी विधानसभा की इन आठ सीटों पर आर-पार होना तय हो गया है। साथ ही यह भी साफ हो गया है कि फिलहाल ये अलग-अलग ही भाजपा को घेरेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस की तैयारी और बसपा के चुनाव लड़ने के एलान से भाजपा को विपक्ष के बिखरे वोटों का लाभ मिल सकता है। कारण, सपा भी पहले ही मैदान में उतरने का एलान कर चुकी है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
पिछले कई महीने से सरकार के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले और विपक्षी पार्टियों में लीड लिए चल रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पूरी ताकत से उप चुनाव लड़ने का एलान कर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश की है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की कार्यशैली के अनुसार, हर सीट के लिए दावेदारों से उम्मीदवार का आवेदन लेने के लिए वरिष्ठ नेताओं की भारी-भरकम अलग-अलग कमेटियां गठित कर भाजपा के खिलाफ पूरी ताकत से मैदान में उतरने का संदेश दिया है। बावजूद इसके यह सवाल अपनी जगह है कि बिना मजबूत जमीन और कार्यकर्ताओं के क्या सिर्फ हर सीट के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की कमेटियां गठित कर देने भर से उन्हें इन उपचुनाव में भी लीड मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं कांग्रेस की कमेटियां

घाटमपुर (सु) सीट की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व मंत्री आरके चौधरी एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित को सौंपी गई है। मल्हनी सीट की जिम्मेदारी पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व विधायक राम जियावन तथा पार्टी के महासचिव मकसूद खान को सौंपी गई है। देवरिया सदर सीट की जिम्मेदारी पूर्व विधायक नदीम जावेद, पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान व पार्टी के महासचिव विश्वविजय सिंह को दी गई है।

बांगरमऊ सीट की जिम्मेदारी कानपुर कैंट से विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुहैल अख्तर अंसारी, पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी और पार्टी के महासचिव विवेकानंद पाठक को सौंपी गई है। टूंडला की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री दीपक कुमार और प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी को दी गई है।

नौगवां सादात की जिम्मेदारी पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन, विधायक नरेश सैनी, प्रदेश महासचिव अली यूसुफ अली को सौंपी गई है। बुलंदशहर की जिम्मेदारी पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, विधायक मसूद अख्तर, कांग्रेस महासचिव विदित चौधरी तथा स्वार विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी पूर्व सांसद राशिद अल्वी, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल गंगवार तथा कांग्रेस महासचिव ब्रह्मस्वरूप सागर को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed