मायके आई बेटी को पिता ने किया खुदकुशी को मजबूर, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरगंज पुलिस ने शादी के चार महीने बाद सावन में मायके आई बेटी आरती (18) को प्रताड़ित करके खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले पिता मनोज निषाद को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।
फरार सौतेली मां गीता की तलाश की जा रही है। पोती की मौत से आहत बुजुर्ग महिला मुन्नी देवी ने शुक्रवार को अपने बेटे व बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसओ ठाकुरगंज समर बहादुर यादव ने बताया कि मोहल्ला काशी विहार कॉलोनी में आरती को प्रताड़ित करके खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोपी पिता मनोज निषाद को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया है।
आरती की सौतेली मां गीता की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसओ ने बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद मनोज ने गीता से ब्याह रचा लिया। गीता ने घर आते ही सौतेली दो बेटियों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया।
सौतेली मां करती थी बुरा व्यवहार
मनोज की मां मुन्नी देवी ने दोनों पोतियों की परवरिश की और आरती की शादी 30 अप्रैल को मुसाहिबगंज निवासी लल्लू से की थी। सावन के मौके पर आरती मायके आई तो सौतेली मां ने ताने मारने शुरू किए।
पिता भी उसे प्रताड़ित करते हुए घर से खदेड़ने लगा। दोनों ने पिटाई कर दी। इससे आहत आरती ने फांसी लगाकर जान दे दी।
शव लटकता देख गीता व मनोज घर घबरा गए। आननफानन में आरती को फंदे से उतारकर ट्रॉमा सेंटर ले गए।
डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने पर मनोज ने विलाप करने का ड्रामा शुरू कर दिया। पोती की मौत का पता चलने पर मुन्नी देवी थाने पहुंची और बेटे-बहू की करतूत उजागर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।