मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर को बदमाशों ने पीटा, हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सुलभ आवास निवासी इंस्पेक्टर राजवीर पर अज्ञात बदमाशों ने हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल दिया। राजवीर को तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक सोमवार सुबह सुलभ आवास के मेन गेट पर किसी बात को लेकर कुछ अज्ञात बदमाशों से इंस्पेक्टर राजवीर की बहस हो गई।
जिसके बाद बदमाशों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला
घटना की सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि बदमाश ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर कई वार किए।
हालांकि इंस्पेक्टर ने उस पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक उन्हें काफी चोटें आ चुकी थीं। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले।
मौके पर मौजूद गेट मैन और अन्य लोगों ने उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर राजवीर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है।