फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath tweets on BJP win in Rampur Loksabha Election.

Loksabha bypoll: उपचुनाव में जीत पर मुख्यमंत्री योगी बोले- ये डबल इंजन द्वारा स्थापित सुशासन का परिणाम है

Sun, 26 Jun 2022 04:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Jun 2022 04:10 PM IST
सार

लोकसभा उपचुनाव में मिली जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह डबल इंजन द्वारा स्थापित सुशासन का परिणाम है। यह जीत भाजपा के प्रति जनता के विश्वास की मुहर है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath tweets on BJP win in Rampur Loksabha Election.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के आजमगढ़ और रामपुर के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर जनता के प्रति आभार जताया है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि रामपुर लोक सभा सीट पर उपचुनाव में मिली विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह विजय भाजपा के नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है। रामपुर की जनता का हृदय की गहराइयों से आभार!
 
 

रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में दोनों ही सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। यह दोनों ही क्षेत्र सपा का गढ़ माने जाते हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में आजमगढ़ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व रामपुर से आजम खां ने चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed