फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath speaks on controversy on SI Exam question, see the big news of Uttar Pradesh.

Big News of UP: सीएम ने 'पंडित विवाद' पर दिया बयान, आईएएस अभिषेक को बड़ी जिम्मेदारी, हरीश राणा को अंतिम विदाई

Sun, 15 Mar 2026 06:14 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 15 Mar 2026 06:14 PM IST
सार

यूपी एसआई की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न के विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया और कहा कि आदतन अपराधी व्यक्ति को प्रतिबंधित किया जाए। वहीं, भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित किए गए आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath speaks on controversy on SI Exam question, see the big news of Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी एसआई परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति, जाति, पंथ, संप्रदाय की मर्यादा पर टिप्पणी न करें। वहीं, आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को बड़ी तैनाती दी गई है। देश में पहली बार इच्छामृत्यु की प्रक्रिया के तहत एम्स में भर्ती हरीश राणा के लाइफ सपोर्ट सिस्टम को धीरे-धीरे हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन


एसआई परीक्षा में प्रश्न विवाद: सीएम योगी बोले- आस्था पर न करें टिप्पणी, आदतन अपराधी व्यक्ति को प्रतिबंधित करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में पूछे गए विवादित प्रश्न के प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी भर्ती बोर्ड के अध्यक्षों को निर्देश दिया कि किसी भी व्यक्ति, जाति, पंथ, संप्रदाय की मर्यादा एवं आस्था के विषय में अमर्यादित टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। यह किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


एम्स में इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू: हरीश के दो लाइफ सपोर्ट के प्रमुख पाइप हटाए गए, डॉक्टरों ने बनाई नजर
देश में पहली बार इच्छामृत्यु की प्रक्रिया के तहत एम्स में भर्ती हरीश राणा के लाइफ सपोर्ट सिस्टम को धीरे-धीरे हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, एम्स के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में भर्ती हरीश राणा के लाइफ सपोर्ट से जुड़े दो प्रमुख पाइप हटा दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


UP: सचिव सामान्य प्रशासन बनाए गए आईएएस अभिषेक प्रकाश, नियुक्ति विभाग ने जारी किया था बहाली आदेश
बहाली के बाद आईएएस अभिषेक प्रकाश को सचिव सामान्य प्रशासन बनाया गया है। एक दिन पहले नियुक्ति विभाग ने बहाली आदेश जारी किया था। पढ़ें पूरी खबर

UP: दरोगा भर्ती परीक्षा के नाम पर ठगी, एसटीएफ ने एक और आरोपी दबोचा, अब तक पांच गिरफ्तार
उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

मौसम ने बदला मिजाज, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा और बूंदाबांदी; इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत तराई और पश्चिमी इलाकों में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले लिया। राजधानी में सुबह बूंदाबांदी के साथ धूलभरी आंधी चली। कुछ समय के लिए आसमान घने काले बादलों से घिर गया। पढ़ें पूरी खबर


बिजनौर में तेंदुए के हमले में 10 साल की बच्ची की मौत, मां और भाई के सामने ही गर्दन जबड़े में दबाकर ले गया
बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के गांव मुकर्रमपुर में रविवार सुबह गुलदार ने दस साल की मासूम बच्ची को मार डाला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वहीं वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए  पिंजरे लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर

'बाराबंकी आते समय मुझ पर फेंके गए पत्थर', चंद्रशेखर रावण बोले- बहुजन समाज को अब राजपाठ हासिल करना है
बाराबंकी में आयोजित कार्यक्रम में चंद्रशेखर रावण ने कहा कि बाराबंकी आते समय मुझ पर पत्थर फेंके गए। बहुजन समाज को अब राजपाठ हासिल करना है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed