{"_id":"69b69367040b4c0bce05f696","slug":"chandrashekhar-ravan-said-bahujan-community-must-now-attain-political-power-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 'बाराबंकी आते समय मुझ पर फेंके गए पत्थर', चंद्रशेखर रावण बोले- बहुजन समाज को अब राजपाठ हासिल करना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 'बाराबंकी आते समय मुझ पर फेंके गए पत्थर', चंद्रशेखर रावण बोले- बहुजन समाज को अब राजपाठ हासिल करना है
Sun, 15 Mar 2026 04:39 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 15 Mar 2026 04:39 PM IST
सार
बाराबंकी में आयोजित कार्यक्रम में चंद्रशेखर रावण ने कहा कि बाराबंकी आते समय मुझ पर पत्थर फेंके गए। बहुजन समाज को अब राजपाठ हासिल करना है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में रविवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के लोगों को अब राजपाठ हासिल करना है। पहले युद्ध तलवारों से होते थे, लेकिन अब लोकतंत्र में बटन दबाकर चोट की जाती है।
विज्ञापन
शहर के निकट हैदरगढ़ रोड स्थित मजीठा में कांशीराम जयंती और पार्टी के स्थापना दिवस पर जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद रावण ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश सरकार लगातार कानून का राज होने का दावा करती है, लेकिन प्रदेश में खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। कई जिलों में हुई घटनाओं का उल्लेख किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। आम लोगों को न्याय पाने में कठिनाई हो रही है। दावा किया कि जब वह बाराबंकी आ रहे थे तो रास्ते में उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। यह पत्थर उन पर नहीं बल्कि प्रदेश सरकार के उन दावों पर फेंके गए हैं, जिनमें कानून व्यवस्था मजबूत होने की बात कही जाती है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अंबेडकर ने जो सपना देखा था, वह उनके जाने के बाद अधूरा रह गया है। उस सपने को पूरा करने के लिए कांशीराम ने लंबा संघर्ष किया। अब उसी मिशन को आजाद समाज पार्टी आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह प्रचार किया जाता है कि वह किसी धर्म के खिलाफ अपशब्द कहते हैं। हमारा पुराना इतिहास देखा जा सकता है। हमने कभी किसी धर्म के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग नहीं किया। यह सब केवल बदनाम करने की साजिश है।
उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को अब जागरूक होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा। लोकतंत्र में मतदान ही सबसे बड़ा हथियार है। इसी के माध्यम से सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन संभव है।