फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High Court Verdict Exposes Government’s Lies: CPI(ML)

हाईकोर्ट के फैसले ने सरकार के झूठ को किया बेनकाब : माले

Wed, 02 Sep 2026 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
High Court Verdict Exposes Government’s Lies: CPI(ML)
लखनऊ। भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि नोएडा मजदूर आंदोलन में गिरफ्तार सामाजिक कार्यकर्ता आकृति चौधरी पर से रासुका हटाने, रिहाई और पांच लाख रुपये मुआवजा देने के हाईकोर्ट के आदेश ने योगी सरकार के झूठ को बेनकाब कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी सत्यम वर्मा पर भी फर्जी आरोपों में रासुका लगाया गया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद वर्मा को भी रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने नोएडा मजदूर आंदोलन से जुड़े मजदूरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर दर्ज सभी एफआईआर रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

सुधाकर यादव ने कहा कि जंतर-मंतर आंदोलन से जुड़े छात्रों-युवाओं पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सरकार को सबक लेना चाहिए। उन्होंने सभी राजनीतिक बंदियों की रिहाई और कार्यकर्ताओं की जासूसी व निजी डेटा जुटाने पर रोक लगाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed