फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Strong winds and light drizzle in several districts including Lucknow Hailstorm alert issued

UP Weather: मौसम ने बदला मिजाज, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा और बूंदाबांदी; इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

Sun, 15 Mar 2026 03:26 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 15 Mar 2026 03:26 PM IST
सार

UP Weather Update: यूपी में मौसम ने अचानक मिजाज बदला। लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा और बूंदाबांदी हुई। वहीं प्रदेश के 35 जिलों में बारिश और 10 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
UP Weather Strong winds and light drizzle in several districts including Lucknow Hailstorm alert issued
गोंडा में हुई बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत तराई और पश्चिमी इलाकों में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले लिया। राजधानी में सुबह बूंदाबांदी के साथ धूलभरी आंधी चली। कुछ समय के लिए आसमान घने काले बादलों से घिर गया। 

विज्ञापन


सुबह काम पर निकलने वाले कई लोग एहतियात के तौर पर रेनकोट पहने नजर आए। वहीं प्रदेश के पश्चिमी जिलों और एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर तथा अयोध्या समेत करीब 15 शहरों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। 

विज्ञापन

अभी मौसम का मिजाज इसी तरह बदलता रहेगा

मौसम विभाग ने प्रदेश के 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 10 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बदलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश और तेज हवाओं का असर खेती किसानी पर भी दिखा। कई इलाकों में खड़ी फसलें झुक गईं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ी है। हालांकि तापमान में आई गिरावट से लोगों को उमस और बढ़ती गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। अगले दो दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर प्रदेश के मौसम पर व्यापक रूप से पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed