{"_id":"69b68315cc0099a44a0529dc","slug":"up-stf-nabs-another-accused-for-cheating-in-the-name-of-sub-inspector-recruitment-exam-five-arrested-so-far-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दरोगा भर्ती परीक्षा के नाम पर ठगी, एसटीएफ ने एक और आरोपी दबोचा, अब तक पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दरोगा भर्ती परीक्षा के नाम पर ठगी, एसटीएफ ने एक और आरोपी दबोचा, अब तक पांच गिरफ्तार
Sun, 15 Mar 2026 03:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 15 Mar 2026 03:33 PM IST
सार
यूपी एसटीएफ ने दरोगा भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने कई हैरान करने वाले खुलासे किए।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
एसटीएफ की मेरठ फील्ड यूनिट ने शनिवार रात थाना राया क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी स्थित रजनी लाइब्रेरी के पास से अनुज कुमार को दबोच लिया। वह ग्राम हवेली, थाना राया, जनपद मथुरा का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन, उपनिरीक्षक भर्ती के दो एडमिट कार्ड, अन्य परीक्षाओं के चार एडमिट कार्ड, आठ व्हाट्सएप चैट और सामान्य ज्ञान की एक पुस्तक बरामद की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांशीराम जयंती: मायावती ने किया नमन, बोलीं- सपा का पीडीए प्रेम छलावा; विरोधी पार्टियों की कथनी-करनी में अंतर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एसआई परीक्षा में प्रश्न विवाद: सीएम योगी बोले- आस्था पर न करें टिप्पणी, आदतन अपराधी व्यक्ति को प्रतिबंधित करें
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात गोपाल रावत नाम के युवक से हुई थी, जो अभ्यर्थियों को उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर करीब 22 लाख रुपये तक की मांग करता था। अनुज का काम अभ्यर्थियों को तलाश कर उन्हें गोपाल से मिलवाना था।
एसटीएफ की सूचना पर थाना राया में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार चल रहे गोपाल रावत की तलाश जारी है। भर्ती परीक्षा की निगरानी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड और एसटीएफ की टीमें लगातार कर रही हैं।