फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath instructs officers to help people who got affected by weather.

UP News: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजा वितरित करें

Mon, 20 Mar 2023 05:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Mar 2023 05:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को खराब मौसम से हुए नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजा वितरित करने और अफसरों को फील्ड में सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath instructs officers to help people who got affected by weather.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में हो रही बारिश, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि के कारण हुई जनहानि, पशुहानि और फसलों के नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा वितरित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि अधिकारी राहत वितरण का कार्य जल्द से शुरू करें।

ये भी पढ़ें - कम वोट देने वाले बूथों के लिए सपा बनाएगी नई रणनीति, सड़क से सदन तक करेगी संघर्ष
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ...तो कुमार विश्वास नहीं बनना चाहते एमएलसी, भाजपा ने दिया विधान परिषद सदस्य बनने का प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अफसरों से फील्ड में भ्रमण कर लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने राहत आयुक्त एवं प्रमुख सचिव नगर विकास के अधिकारियों को फील्ड में सर्वे करने एवं समस्याओं के तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया।

ओलावृष्टि से ललितपुर में सबसे ज्यादा फसलों को नुकसान
बीते दिनों हुई ओलावृष्टि से फसलों को सबसे अधिक नुकसान ललितपुर में हुआ है। अमेठी, बुलंदशहर और प्रतापगढ़ जिलों में भी फसलों को नुकसान हुआ है। इसका आकलन शुरू किया गया है। अन्य जिलों में बरसात या ओलावृष्टि का खास असर नहीं बताया जा रहा है। ललितपुर के अलावा ओलावृष्टि किसी जिले में नहीं गिरने की बात । राहत आयुक्त प्रभु नारायण सिंह का कहना है कि ललितपुर में फसल खराब होने का सर्वे कराया जा रहा है। जिलाधिकारी से रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed