फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath inaugrated the schemes of Nagar Vikas Vibhag.

UP News: मुख्यमंत्री योगी का एलान, सफाई मित्रों को सम्मानजनक मानदेय के लिए गठित होगा बोर्ड

Thu, 06 Apr 2023 05:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Apr 2023 05:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत में 140 करोड़ लोगों को को मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, मुफ्त आवास मिल रहा है। जब अच्छी सरकार आती है तो ऐसे ही परिवर्तन लाती है। वहीं 22 करोड़ की आबादी वाले पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugrated the schemes of Nagar Vikas Vibhag.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज्यादा नगर निकाय वाला राज्य है। प्रदेश में 762 नगर निकाय हैं, जहां करीब 7 करोड़ की आबादी निवास करती है। आने वाले समय में यहां इलेक्शन होने वाले हैं, जहां चार करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता हैं। ऐसे में इन सभी के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए इज ऑफ लिविंग के तहत पिछले 6 वर्षों में ऐतिहासिक काम किया गया है और आगे भी यह युद्धस्तर पर जारी रहेगा। नगरीय निकाय प्रदेश में विकास के इस बदलाव की धुरी बने हैं। नगर विकास मंत्री, उनकी टीम और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से नगर निकाय एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


ये बातें सीएम योगी ने गुरुवार को गोमती नगर विस्तार स्थित विशाखा सभागार में आयोजित 8754 करोड़ की लागत की 2042 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास एवं पुस्तक विमोचन करते हुए कहीं। इस दौरान उन्होंने टेम्पो टिपर एवं अमृत कार्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लार्भियों को चाभी वितरित करने के साथ ही सफाई मित्रों को सुरक्षा किट भी प्रदान की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव से 'बड़ी जंग' की जमीन तैयार करेंगे संघ के वैचारिक संगठन, समन्वय बैठक में विमर्श
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का 'लंगड़ा' इस बार लगाएगा लंबी छलांग, रंगीली मिर्च की भी भारी मांग


राज्य स्तर पर होगा बोर्ड का गठन 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज शहरों में स्वच्छता नए सिरे से देखने को मिलती है। इसको लेकर लोगों के मन में एक उत्साह दिखता है। इसमें सबसे बड़ा रोल हमारे सफाई मित्रों का है। उन्होंने नगर विकास मंत्री के आवाह्न पर सुबह 5 बजे सफाई व्यवस्था की कमान संभाली, जो पहले सुबह 10 बजे थी। यह प्रयोग काफी सराहनीय है। हमें इस दिशा में और प्रयास करने हैं। इसको लेकर नगर विकास विभाग और प्रदेश सरकार ने चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में एक कमेटी भी बनाई है ताकि सफाई मित्रों को अच्छा मानदेय मिले।

उन्होंने कहा कि सर्विस प्रोवाइडर को हम अलग से पैसा दे रहे हैं, लेकिन वह सफाई मित्रों को पैसा काट कर मानदेय देते हैं। ऐसे में उनको सम्मानजनक मानदेय देने और उन्हे मान सम्मान मिले इसके लिए राज्य स्तर पर एक बोर्ड गठित कर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा। खासकर सीवर आदि की सफाई करने वालों को अतिरिक्त मानदेय की व्यवस्था के साथ उनकी सुरक्षा की व्यवस्था सरकार सुनिश्चित करेगी। सीएम ने कहा कि 60 शहर अमृत योजना के तहत अच्छादित हैं। इसके अलावा नगर विकास विभाग ने और भी परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। आने वाले समय में 100 ऐसी नगर पंचायतों का चयन किया जाएगा, जिसे आकांक्षात्मक सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

स्मार्ट सिटी मिशन में प्रदेश का नगर विकास नंबर एक पर

सीएम ने कहा कि कुछ राज्य ऐसे भी होंगे जिनका वार्षिक बजट ही 8700 के आसपास होगा, जितने कार्यों का हम नगर विकास के अंतर्गत लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। सरकार गरीबों को फ्री में आवास, शौचालय, 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दे रही है। जब अच्छी सरकार आती है तो ऐसे ही परिवर्तन लाती है। वहीं पाकिस्तान को देख लीजिए वहां पर आज रोटी के लाले पड़ रहे हैं। सरकार द्वारा 17 लाख से अधिक गरीबों को नगरीय क्षेत्र में 1-1 आवास उपलब्ध करवाया जा चुका है। इसमें 17 लाख से अधिक और ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ दिया जाए तो यह संख्या 34 लाख हो जाती है।

प्रदेश में 10 करोड़ को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। 15 करोड़ लोगों को मार्च 2020 से फ्री में राशन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है जो अभी भी जारी है। देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 सिटी को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का एक लक्ष्य रखा था, जिसमें से 10 प्रदेश के थे। जहां युद्धस्तर पर विकास कार्य हो रहे हैं।

राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सभी 17 नगर निगम को स्मार्ट सिटी के साथ जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी मिशन में प्रदेश का नगर विकास नंबर एक पर है। आपने देखा होगा कि कोरोना कालखंड के अंदर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ने बहुत ही अच्छा कार्य किया था। इसी तर्ज पर सभी 75 जनपदों में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाए गए थे, जहां से लोगों को दवा, वैक्सीन, टेस्ट, राशन आदि की सुविधा दी गई।

100 नगर पंचायतों को आकांक्षी नगर पंचायत बनाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी समय में 100 नगर पंचायतों को आकांक्षात्मक सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। यूपी को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मचारियों का बड़ा योगदान है।

भारत में मुफ्त में राशन बंट रहा है, पाकिस्तान में रोटी के लाले हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में 140 करोड़ लोगों को को मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, मुफ्त आवास मिल रहा है। जब अच्छी सरकार आती है तो ऐसे ही परिवर्तन लाती है। वहीं 22 करोड़ की आबादी वाले पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 हजार करोड़ रुपये की परियोनजाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है इतना तो कुछ राज्यों को कुल बजट भी नहीं है।

जाति, धर्म के नाम पर बांटने वाले लोग केवल अपना उल्लू सीखा करते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान देश व प्रदेश की जनता को मुफ्त जांच, मुफ्त उपचार, मुफ्त वैक्सीन और मुफ्त राशन मिला। कोरोना महामारी कुछ नहीं बिगाड़ सकी न ही उसके बाद कोई दुविधा हुई। उन्होंने कहा कि यह सफल मॉडल उन लोगों की आंख खोलने वाला है जिन्होंने आजादी के बाद देश को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर बांटा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का विकास और गरीबों से कोई मतलब नहीं होता है ये लोग केवल अपना और अपने परिवार का उल्लू सीखा करना जानते हैं।

दीनदयाल से मोदी तक भाजपा शासन में सकारात्मक बदलाव आया
मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि सरकारी कार्यक्रम में राजनीतिक दल की चर्चा नहीं होनी चाहिए। लेकिन प्रदेश व देश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ईमानदारी से पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का काम किया है। दीनदयाल उपाध्याय से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भाजपा के 45 साल के सफर में बिना किसी भेदभाव के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed