फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ideological organizations of the Sangh will prepare the ground for the Lok Sabha elections

Mission Election : निकाय चुनाव से 'बड़ी जंग' की जमीन तैयार करेंगे संघ के वैचारिक संगठन, समन्वय बैठक में विमर्श

Thu, 06 Apr 2023 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Apr 2023 05:43 AM IST
सार

बुधवार को निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित आरएसएस और भाजपा की समन्वय बैठक में वैचारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जमीनी हकीकत बताते हुए कील-कांटे दुरुस्त करने की सलाह दी।

विज्ञापन
Ideological organizations of the Sangh will prepare the ground for the Lok Sabha elections
सांकेतिक तस्वीर...

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वैचारिक संगठन प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक उनसे जुड़े क्षेत्र के लोगों के बीच सक्रिय रहकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। बुधवार को निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित आरएसएस और भाजपा की समन्वय बैठक में वैचारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जमीनी हकीकत बताते हुए कील-कांटे दुरुस्त करने की सलाह दी।

विज्ञापन


आरएसएस के सह सर कार्यवाह अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के सामने संघ के वैचारिक संगठनों के क्षेत्रीय पदाधिकारियों से संवाद हुआ। अरुण कुमार ने विहिप, सहकार भारती, सेवा भारती, विश्व हिन्दू परिषद, मजदूर संघ सहित सभी संगठनों के क्षेत्रीय पदाधिकारियों से मोदी-योगी सरकार की योजनाओं की जमीनी स्थिति, सरकार को लेकर जनता में धारणा, सुधार करने योग्य मुद्दों पर बात की।
विज्ञापन


अरुण कुमार ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री वैचारिक संगठनों से मिले फीडबैक के अनुसार सरकार के स्तर से काम कराएं। सरकार के मंत्री सरकार के मंत्रियों और पार्टी के पदाधिकारियों को वैचारिक संगठनों से समन्वय स्थापित करने और कार्यकर्ताओं का सम्मान करने का भी सुझाव दिया गया। वैचारिक संगठनों को उनसे जुड़े क्षेत्र के लोगों के बीच मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां बताने, सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रवाद को मिले महत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जुड़े मुद्दों पर काम शुरू होने जैसी उपलब्धियां बताने को कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जहां कहीं दिक्कत है उसकी जानकारी प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल या क्षेत्रीय प्रचारक को बताकर उनका समाधान कराने पर बात हुई। वैचारिक संगठनों को भी चुनाव में सक्रिय रहकर भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने को कहा गया। चौधरी की ओर से पार्टी की ओर से चलाए जा रहे अभियानों, सम सामायिक घटनाओं पर सरकार और संगठन की ओर से की गई कार्यवाही की जानकारी दी गई। बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर वैचारिक संगठनों की भूमिका पर भी मंथन हुआ। बैठक में पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रचारक अनिल कुमार और पश्चिम के क्षेत्रीय प्रचारक महेश कुमार भी मौजूद थे।

संघ और भाजपा में समन्वय ठीक
सूत्रों के मुताबिक अरुण कुमार ने बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से पूछा कि क्या आपका संघ कार्यालय जाना होता है। सूत्रों का कहना है कि जवाब में सामने आया है कि चौधरी ना केवल लखनऊ बल्कि क्षेत्रीय प्रवास के दौरान भी संघ कार्यालय जाते हैं। संघ और भाजपा के बीच समन्वय बेहतर है।

Corona Cases in Delhi: 509 केस आए सामने, 26.54 फीसदी दर्ज की गई संक्रमण दर, मेयर ने अस्पताल का किया निरीक्षण

कोरोना से निपटने के लिए नगर निगम के दस अस्पताल तैयार : मेयर

------------------00000000000

प्रदूषण के खिलाफ आप सरकार समर एक्शन प्लान तैयार करेगी
11 अप्रैल को दिल्ली सचिवालय में होगी बैठक, कई विभाग के अधिकारी होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदूषण से राजधानीवासियों को निजात दिलाने के लिए दिल्ली सरकार समर एक्शन प्लान तैयार करेगी। पर्यावरण विभाग तात्कालिक और दीर्घकालिक योजना बनाकर इसे लागू करेगा। इस संबंध में 11 अप्रैल को दिल्ली सचिवालय में बैठक होगी। इसमें डीपीसीसी, डीडीए, निगम, फायर सर्विस, डूसिब, राजस्व सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी विभागों के सुझावों के आधार पर समर एक्शन प्लान को सरकार जारी करेगी। इसी आधार पर प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए गर्मियों में सरकार काम करेगी।
बुधवार को पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण एक बड़ी चुनौती के रूप में हर समय मौजूद रहता है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार काम किए गए हैं। उन तमाम उपायों के परिणाम स्वरूप प्रदूषण के स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सरकार की ओर से लागू किए गए विंटर एक्शन प्लान के परिणामस्वरूप दिल्ली में पीएम 10 और पीएम 2.5 की मौजूदगी में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के मुताबिक साल 2016 से 2021 के बीच दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में अच्छी, संतोषजनक और मध्यम श्रेणी के दिनों की संख्या 109 से बढ़कर 160 हो गई है। खराब व बहुत खराब श्रेणी के दिनों की संख्या घटकर 217 से 196 हो गई है। साथ ही, सबसे खतरनाक श्रेणी की संख्या में वर्ष 2016 से 2022 के बीच गिरावट दर्ज की गई है, जो 2016 में 26 थी, अब वह 2022 में घटकर केवल 6 रह गई है। विंटर एक्शन प्लान कि तर्ज पर अब समर एक्शन प्लान कि नई रूपरेखा तैयार की जाएगी, ताकि गर्मियों के मौसम में होने वाले प्रदूषण से भी लोगों को बचाया जा सके। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए तात्कालिक और दीर्घकालिक एक्शन प्लान बनाकर उसे लागू किया जाएगा।

आप ने यमुना सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये भ्रष्टाचार  की भेंट चढ़ाए : कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने आठ वर्षों के शासन में यमुना सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिए। यमुना में प्रदूषण हर दिन बढ़ता जा रहा है। पांच वर्षों में यमुना की सफाई पर 6800 करोड़ खर्च करने का दावा दिल्ली सरकार ने किया है, लेकिन यमुना का प्रदूषित काला पानी दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहा है। केजरीवाल के राज में दिल्ली वाले जीते जी काले पानी की सजा भोगने को मजबूर हैं। हर घर नल से जल देने वायदा किया गया जो पूरी तरह से दिल्लीवासियों के साथ धोखा साबित हुआ। जल बोर्ड पर 71000 करोड़ का कर्ज है, जबकि कांग्रेस शासन में जल बोर्ड मुनाफा कमाने वाली संस्था थी। यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से झाग बढ़ता जा रहा है। 

--------------00000000

चीनी लोन एप के जरिये देशभर में ठगी, मालिक सहित तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली। देश में प्रतिबंध के बावजूद चीनी लोन एप के जरिये लोगों को जाल में फंसाकर वसूली का सिलसिला जारी है। पूर्वी जिले की साइबर थाना पुलिस ने बुधवार को चीनी लोप के जरिये लोगों को ठग रहे गिरोह का खुलासा किया है। 
   मधु विहार इलाके में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर मालिक अनिल मदान (43) और सहयोगी संदीप वर्मा (39) व विशाल कुमार (23) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि टेलिकॉलर 10 युवतियों व 17 युवकों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा 22 लैपटॉप, 20 डेस्कटॉप, सीपीयू, 55 मोबाइल, दो वाईफाई राउटर, एक नोट गिनने की मशीन, 40 हजार रुपये और 21 हार्डडिस्क बरामद की गई हैं।
आरोपी देशभर के हजारों लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ कर चीन भेज चुके हैं। फिलहाल, 15 शिकायतों का पता चला है। पुलिस ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से मदद मांगी है। पुलिस अन्य शिकायतकर्ताओं का पता लगा रही है। इसके अलावा आरोपियों के खातों की जांच की जा रही है। 
ब्यूरो

आरोपी एप डाउनलोड कराकर फोन से निकाल लेते थे डाटा 
अनिल ने बताया कि गिरोह फेसबुक, इंस्टाग्राम व यू-ट्यूब पर चीनी लोन एप का विज्ञापन देता था। एप पर बिना किसी गारंटी व कागजात के आसानी से 2000 से 15 हजार तक का लोन देने की बात कही जाती थी। पीड़ित के तैयार होने पर उसे फोन में एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता था। डाउनलोडिंग के दौरान एप फोटो गैलरी, कांटेक्ट लिस्ट व फोन का दूसरा डाटा प्राप्त करने की अनुमति मांगता था। अनुमति देते ही एप डाउनलोड हो जाता था और खाते में रकम आ जाती थी। 

गैलरी से निकाली फोटो को अश्लील बना परिजनों को भेजने की धमकी
n    लोन वापसी के नाम पर ज्यादा पैसे मांगकर धमकाया जाता था। ऐसा नहीं करने पर पीड़ित के मोबाइल की गैलरी से निकाली गई फोटो को अश्लील बनाकर उसे परिजनों को भेजने की धमकी दी जाती थी। इससे आरोपी मोटी रकम वसूल लेते थे। 

12वीं पास अनिल 1 साल से चला रहा था कॉल सेंटर
पुलिस को पता चला है कि गीता कालोनी निवासी अनिल मदान एक साल से मधु विहार की गली नंबर 15 में बी-37 की पहली व तीसरी मंजिल पर कॉलसेंटर चला रहा था। आरोपी महज 12वीं पास है। वहीं, संदीप परिवार के साथ सेवक पार्क, उत्तम नगर में रहता है। वह भी 12वीं पास है। विशाल उत्तम नगर में रहता है और एक वेबसाइट व एप के जरिये फंसाए गए लोगों का डाटा अनिल को देता था। टेलिकॉलर के जरिये ब्लैकमेल कर उनसे वसूली की जाती थी। इसके बाद कमीशन और कॉल सेंटर का खर्चा निकालकर आरोपी बाकी रकम आगे बढ़ा देता था।


क्रिप्टो व बिटकाॅइन से चीन भेजी रकम
शुजात आलम
नई दिल्ली। चीनी लोन एप के जरिये देश के लोगों से ठगी गई रकम चीन भेजी जा रही थी। चीनी नागरिकों की कठपुतली बने अनिल मदान, संदीप वर्मा और विशाल यूपीआई के जरिये ठगे गए रुपयों को विभिन्न बैंक खातों में घुमाने के बाद क्रिप्टो करेंसी और बिटकॉइन में बदलकर चीनी नागरिकों को भेजते थे। 
पुलिस ने जब संदीप और बाकी आरोपियों की सीडीआर और व्हाट्सएप की जांच की तो पता चला कि संदीप चीनी नागरिक अल्बर्ट के सीधे संपर्क में था। वह संदीप को दिशानिर्देश देता था। पुलिस के मुताबिक, प्रतिबंध के बावजूद बहुत से चीनी लोन एप गूगल प्ले स्टोर के अलावा एपीके पर मौजूद हैं। इनमें कुछ ईजी क्रेडिट, हैंडी लोन, गो लोन जैसे कुछ एप शामिल हैं। 
एक बार लोन एप के जाल में फंसाने के बाद पीड़ित के मोबाइल का सारा डाटा भी आरोपी चुरा लेते थे।इसके बाद चीन या दूसरे देशों में बैठे लोग इस डाटा के आधार पर पीड़ितों की फोटो छेड़छाड़ कर तैयार करते थे। बाद में डाटा को एक बेबसाइट पर एक पिन के साथ अपलोड कर दिया जाता था। इस डाटा को संदीप एक एप्लिकेशन के जरिये अनिल मदान को देता था। इसके बाद वसूली का खेल शुरू होता था। वसूली की रकम को ठिकाने लगाने के लिए किराए के खाते भी लिए जाते थे। 
यहां से रकम को इधर-उधर घुमाकर 10% अनिल, 5% संदीप व विशाल अपना कमीशन रख लेते थे। बाकी के 85 फीसदी हिस्से को क्रिप्टो या बिटकाॅइन में बदलकर चीन भेजते थे। संदीप और विशाल के अपने खुद के भी कॉल सेंटर हैं।

-----------00000000000000
सरकारी स्कूलों में नेतृत्व बढ़ाने को छात्र सलाहकार बोर्ड गठित
पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 20 स्कूलों से की गई थी शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने स्कूलों में छात्रों के नेतृत्व कौशल को बढाने और विभिन्न भूमिकाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘छात्र सलाहकार बोर्ड’ की शुरुआत की है।  पायलट फेज में इसे 20 स्कूलों में शुरू किया गया था। जिसके शानदार नतीजे देखने को मिले। अब सफलता के बाद सरकार इसे और स्कूलों में विस्तारित करने की योजना    बना रही है। 
पायलट फेज की सफलता के बाद बुधवार को शिक्षा मंत्री आतिशी ने सर्वोदय विद्यालय को-एड मोती बाग-II नानकपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में इन छात्रों से चर्चा की।  शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, इस तरह के छात्र सलाहकार बोर्ड पहले बड़े प्राइवेट स्कूलों में ही देखे जाते थे। अब यह सरकारी स्कूूलों में भी छात्रों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। इनसे हर छात्र को विश्वस्तरीय शिक्षा देने और सीखने के सर्वोत्तम अवसर देने के विजन के साथ दिल्ली सरकार के स्कूलों में यह संभव हो पाया है। छात्र सलाहकार बोर्डों के माध्यम से, हमारा उद्देश्य छात्रों की लीडरशिप स्किल को बढ़ाने के लिए एक मंच तैयार करना है। 
इस दौरान छात्रों ने स्कूल एडवाइजरी बोर्ड के अनुभवों को साझा किया।  छात्रों ने बताया कि, इस पहल ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाने का काम किया। साथ ही इससे उनका प्रोफेशनल डेवलपमेंट हुआ व लीडरशिप स्किल, टाइम मैनेजमेंट जैसी स्किल भी विकसित हुई। 

स्कूलों में यह है चुनाव की प्रक्रिया
स्कूलों में छात्र सलाहकार बोर्ड के सदस्यों को छात्रों द्वारा ही चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से चुना जाता है। इसके बाद सदस्य दो महासचिवों का चयन करते है। इसके पश्चात बोर्ड में चयनित सदस्य टीचर कोआर्डिनेटर के मार्गदर्शन में कल्चरल कमेटी,अकेडमिक एडवाइजरी कमेटी, डीसिप्लेन और वेलनेस कमेटी, एंटी-बुली कमेटी, देशभक्ति और ईएमसी कमेटी, स्पोर्ट्स एंड फिटनेस कमेटी, एन्वायरमेंट कमेटी आदि का गठन करते है।


-------------000000000000

सीयूईटी पीजी : 20 विषयों में छात्र कर सकते हैं आवेदन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर कोर्सेज में दाखिले के इच्छुक छात्र सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट पीजी) के लिए अधिकतम 20 विषयों में आवेदन एक ही फार्म में कर सकते हैं। इसमें सीयूईटी स्कोर के आधार पर बनी मेरिट से छात्र को एक ही सीट आवंटित की जाएगी। दाखिला लेने के लिए छात्रों को यह सीट स्वीकार करनी होगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) की ओर से सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में डीयू की ओर से डीयू कोर्सेज, व उससे संबंधित योग्यताओं के संबंध में जानकारी देने के लिए बुधवार को ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया। इसमें डीयू रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता, दाखिला डीन प्रोफेसर हनीत गांधी व संयुक्त दाखिला डीन डॉ. अमित पुंडिर ने छात्रों को जानकारी दी। बताया गया कि स्नातक की तरह स्नातकोत्तर कोर्सेज के लिए भी अब गैप ईयर वाले छात्र सीयूईटी में आवेदन कर सकते हैं।
डीयू के स्नातकोत्तर कोर्सेज में दाखिले पहली बार सीयूईटी के माध्यम से होने जा रहे हैं। ऐसे में इस प्रक्रिया को लेकर छात्रों में काफी उलझन है। प्रोफेसर हनीत गांधी ने इसमें बताया कि सीयूईटी में बैठने के लिए अलग से आवेदन के लिए अभी से प्रक्रिया जारी है। मई के मध्य से डीयू के कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम(सीएसएएस) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरु होगी। तब सीएसएएस के लिए आवेदन करना होगा। प्रो गांधी ने सलाह दी कि वह एनटीए का फॉर्म भर कर सीयूईटी जरूर दें, अन्यथा डीयू में दाखिले से वंचित हो जाएंगे। डीयू ने पीजी का इंर्फोमेशन बुलेटिन जारी कर दिया है। यूनिक पेपर कोड को भी ध्यान से भरें।
पीजी कोर्सेज के लिए नहीं है ईसीए कोटा
पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए डीयू में कोई ईसीए(एक्सट्रा करिकुलर कोटा) नहीं होता है। जबकि स्पोर्ट्स कोटे के माध्यम से दाखिला लिया जा सकता है। हालांकि एलएलबी, एलएलएम, बीएड जैसे कोर्सेज में स्पोर्ट्स कोटा नहीं चलता है। ऐसे में छात्रों को आवेदन करते समय इस बात का ध्यान रखें। वहीं आवेदन के लिए दस्तावेज छात्र के नाम पर ही बने होने चाहिए। यदि छात्र के नाम पर नहीं हैं तो उन्हें सीएसएएस की प्रक्रिया शुरू होने से पहले जरूर बनवा लें। प्रक्रिया शुरू होने पर इसके लिए समय नहीं दिया जाएगा।



0----------------00000000000000

गृह मंत्री ने बातें सुनीं, हमें उन पर भरोसा : जमीयत
शाह बोले-किसी मामले में नहीं हुई एफआईआर तो हमें बताएं, करेंगे कार्रवाई  
नई दिल्ली/देवबंद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में भीड़ हिंसा और सांप्रदायिक हिंसा मामले में हुई कार्रवाई का विस्तार से ब्योरा दिया। उन्होंने कहा, अगर आप में से किसी को लगता है कि किसी घटना विशेष में उचित एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो हमें जानकारी दें। जानकारी मिलने के 72 घंटे के अंदर हर हाल में कार्रवाई होगी।
एक घंटे से अधिक चली इस बैठक में धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार मौलाना कलीम सिद्दीकी और उमर गौतम की जमानत का मुद्दा भी उठाया गया। जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के प्रवक्ता नियाज फारुकी ने कहा, हमें भरोसा है। गृह मंत्री ने हमारी सारी बातें सुनीं। स्वीकार किया कि कुछ अप्रिय घटना हुई है। हम उनसे बेहद प्रभावित हुए हैं। हमने संवादहीनता खत्म करके एक पुल बनाने की कोशिश की है। बेहतर मुल्क के लिए बर्फ पिघलनी ही चाहिए। ब्यूरो/संवाद
ये रहे शामिल : प्रतिनिधिमंडल में मौलाना महमूद मदनी के अलावा मरकजी जमीयत अहले हदीस हिंद के मौलाना असगर अली इमाम मेहंदी सलफी, नासेह एजुकेशनल ट्रस्ट बंगलौर के अध्यक्ष मौलाना शब्बीर नदवी, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य कमाल फारुकी, खुसरो फाउंडेशन दिल्ली के अध्यक्ष प्रोफेसर अख्तरुल वासे, एमसीई सोसायटी पुणे महाराष्ट्र के चेयरमैन पीए इमानदार, अंजुमन-ए-इस्लाम मुंबई के अध्यक्ष डॉ. जहीर काजी, जमीयत उलमा-ए-हिंद के उपाध्यक्ष मौलाना सलमान बिजनौरी, तमिलनाडु के महासचिव हाजी हसन अहमद आदि शामिल रहे।


------------000000000
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से ही कर सकेंगे ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारीजी मंदिर में भीड़ 
के दबाव के कारण हादसे रोकने के लिए दर्शन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से कराने की व्यवस्था आगे बढ़ाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। मंदिर प्रबंधन ने सेवायत गोस्वामियों से सुझाव के साथ सहमति पत्र मांगे हैं। उधर, जिला प्रशासन भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के लिए मसौदा तैयार कर रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो बांकेबिहारी मंदिर में शीघ्र ही यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
मंगलवार को ठाकुर बांकेबिहारीजी मंदिर के सेवायत गोस्वामियों, स्थानीय लोगों और व्यापारियों के साथ बैठक हुई। सूत्र बताते हैं कि प्रबंधन ने एक मसौदा तैयार कर मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन के पास भी भेजा है। कोर्ट के आदेश के बाद ही आगे की योजना को लागू किया जाएगा।
 भीड़ के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर प्रबंधन, प्रशासन और व्यापारी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से दर्शन कराने की व्यवस्था लागू करने के पक्ष में हैं तो कुछ सेवायत गोस्वामी इसके पक्ष में नहीं हैं। उन्हें मनाने के साथ-साथ सुझाव भी मांगे जा रहे हैं। संवाद





-------------------0000000000000000kkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkk------------------------------------


टिल्लू गिरोह को कमजोर करने के लिए बॉक्सर ने की थी बिल्डर अमित की हत्या
तिहाड़ जेल में बंद बदमाश दिनेश कराला के इशारे पर वारदात को दिया था अंजाम
पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर ने बिल्डर अमित गुप्ता हत्याकांड मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। बॉक्सर ने बताया कि अमित की हत्या टिल्लू ताजपुरिया गिरोह को पूरी तरह कमजोर करने के लिए की गई थी। टिल्लू व गिरोह के सदस्यों की अमित वित्तीय सहायता कर रहा था। 
उसे खत्म करने के लिए तिहाड़ में बंद दिनेश कराला ने बॉक्सर को आदेश दिए थे। बॉक्सर ने उस बात से इंकार किया है कि उसने पांच करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर बिल्डर की हत्या की है।
स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जितेंद्र गोगी गिरोह के शूटरों के पास जिगाना व स्टार जैसी 5-5 लाख की पिस्टल व हथियार थे। ऐसे में टिल्लू ने अमित को महंगे व आधुनिक हथियार खरीदने के लिए पैसे देने को कहा था, ताकि वह गोगी गिरोह से टक्कर ले सके। 
साथ ही, वह गोगी गिरोह का पता था कि अमित वित्तीय सहायता कर रहा है। बॉक्सर को ये भी पता लगा कि फज्जा को मरवाने में अमित का हाथ है। उसने टिल्लू के कहने पर               पुलिस को मुखबिरी की थी। करीब एक हजार करोड़ का मालिक अमित झंगौला गांव में फार्महाउस भी बनाने जा रहा था। ऐसे में दिनेश कराला ने मई-जून में तिहाड़ से फोन कर बॉक्सर को अमित की हत्या करने के लिए कहा था। बॉक्सर खुद उसे मारने गया, लेकिन विफल रहा था। इसके बाद उसने शूटरों को अमित की हत्या करने को कहा था। 
शूटरों ने सिविल लाइंस इलाके में 23 अगस्त को बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या कर दी थी। पुलिस बॉक्सर दीपक के सभी शूटर को गिरफ्तार कर चुकी है। बस दीपक ही फरार था।

तिहाड़ की सुरक्षा पर उठे सवाल
बॉक्सर के खुलासे से तिहाड़ जेल प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं। दिनेश काफी समय से तिहाड़ में बंद है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र गोगी भी उसे नमस्ते करता था। वह बॉक्सर के साथ मिलकर गोगी गिरोह को चला रहा था।
कांठ (मुरादाबाद)। मुरादाबाद के पते से पासपोर्ट बनवाने वाले बॉक्सर के खिलाफ छजलैट थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुद को गोपालपुर नत्थानंगला उर्फ कोकरपुर निवासी रवि अंतिल बताकर पासपोर्ट बनवाकर लिया था। जिसके जरिए आरोपी मेक्सिको पहुंच गया था। ब्यूरो

एक सप्ताह में बन गया था पासपोर्ट
दीपक ने एक सप्ताह में ही पासपोर्ट बनवा लिया था। उसके कागजात न तो जांच में पकड़े गए और न ही उसे कोई दिक्कत आई। अफसरों ने एक सिपाही पर कार्रवाई करते हुए इस बड़ी लापरवाही पर पर्दा डालने की कोशिश की है। पुलिस के साथ ही एलआईयू ने भी पासपोर्ट पर रिपोर्ट लगाने में लापरवाही बरती है।


------0000000000000000000


होटल में मेहमानों की अश्लील वीडियो बनाकर करते थे उगाही, तीन धरे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका स्थित ओयो होटल दी ग्रेट इन में मेहमानों की अश्लील वीडियो बनाकर उगाही करने के मामले जिला साइबर थाना पुलिस ने होटल के तीन कर्मचारियों सहित इन्हें हापुड़ की सिम बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। फर्जी आईडी से ली गई इन सिमों से आरोपी इंस्टाग्राम पर वीडियो को पीडि़त को भेजकर ब्लैकमेल करते थे। आरोपियों ने अब तक तीन मेहमानों की अश्लील वीडियो बनाने की बात स्वीकार की है। 
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है, ताकि ये पता लग सके कि आरोपी अभी तक कितने लोगों की अश्लील वीडियो बना चुके हैं। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम.हर्षवर्धन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहल्ला सर्वोदया नगर, पीएस पिलखुवा जिला हापुड़ यूपी निवासी विजय कुमार(22), मोहल्ला, चांदनी मंदिर सर्वोदय नगर, थाना पिलखुवा, जिला हापुड़ यूपी निवासी अंकुर(29), मोहल्ला अन्यू आर्या  नगर थाना पिलखुवा, जिला हापुड़ यूपी निवासी दिनेश(24) और आरोपियों को फर्जी आईडी पर सिम देने वाले गांव कास्टला कासमाबाद हापुड़ यूपी निवासी दीपक कुमार(20) के रूप में हुई है।
दरअसल द्वारका साइबर थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि वह महिला दोस्त के साथ होटल में गया था। उसे व उसकी दोस्त को 19 जनवरी को अज्ञात इंस्टाग्राम आईडी से उनका अश्लील वीडियो मिला। आरोपियों ने पांच लाख नहीं देने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।

फार्मासिस्ट रह   चुका है विजय
विजय पेशे से फार्मासिस्ट था। हालांकि 2022 में उसने होटल में नौकरी कर ली। इसके बाद उसने अपने साथी अंकुर व दिनेश को भी होटल में नौकरी दिलवा दी। तनख्वाह पर्याप्त न होने पर विजय व अन्य अधिक पैसे कमाने के लिए यह गलत काम करने लगे। पूछताछ के आरोपियों ने बताया कि होटल के कमरों में लड़की के दीवार बनी हुई है। लकड़ी की प्लाई में बिजली के बटन के पास छेद होता था। उससे ये मोबाइल से वीडियो बना लेते थे। विजय ने अगस्त, 22 में नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद अंकुर व दिनेश ने वीडियो बनाते रहे।

0-------------------------000000000000


जेल में बंद शूटर ने मंगाए हथियार, दिल्ली में पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लारेंस बिश्नोई-संपत नेता गिरोह के बदमाशों को दिल्ली व पंजाब में हथियार सप्लाई करने जा रहे दो बदमाश आदित्य राजपूत उर्फ काका(22) और कुलदीप सिंह उर्फ माखन (29) को को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा है। इनके कब्जे से आठ कीमती पिस्टल, आठ मैगजीन और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं।
पंजाब की जेलों में बंद बदमाश लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में पता चला है कि उनसे फिरोजपुर जेल में बंद संपत नेहरा गिरोह के शार्प शूटर सौरभ प्रताप सिंह उर्फ सन्नी द्वारा ने हथियार मंगवाए थे। 
आरोपी हथियारोंं को मध्यप्रदेश से लेकर आए थे। बुधवार को सूचना के बाद स्पेशल सेल एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार, इंस्पेक्टर कर्मवीर व एसआई राजेश शर्मा की टीम ने आरोपियों को मायापुरी चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आदित्य राजपूत पंजाब के अमृतसर जिले के गांव सियाता और आरोपी कुलदीप सिंह गांव गुरु नानकपुरा का निवासी है। 
लारेंस बिश्रोई- संपत नेहरा गिरोह की रंजिश देवेंद्र बंबिहा गिरोह से चल रही है। इन दोनों गिरोह की गैंगवार में पंजाब व अन्य राज्यों में काफी लोग मारे जा चुके हैं। आदित्य शूट सन्नी का सगा भाई है। सन्नी के खिलाफ पंजाब में हत्या, हत्या का प्रयास, उगाही, एनडीपीएस एक्ट, पुलिस की कस्टडी से भगाने और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। 













































 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed