Lucknow News: मां के दरबार में उमड़ी आस्था, लगे जयकारे
मखाने से मां का शृंगार
चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में कलश स्थापना के बाद मां का मखानों से शृंगार किया गया। महिला श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप सोलह शृंगार वितरित किया गया। महंत विवेकानंद गिरि ने विशेष पूजा-अर्चना की। छोटी काली जी मंदिर, संकटा देवी मंदिर और आशियाना के ज्वाला देवी मंदिर में भी भक्तों ने दर्शन किए।
51 शक्तिपीठ में नीलांबर शृंगार
बख्शी का तालाब के नंदना स्थित 51 शक्तिपीठ मंदिर में सुबह सात बजे आचार्य धनंजय पांडे ने कलश स्थापना कराई। मां शैलपुत्री का नीलांबर शृंगार किया गया। मंदिर को नीले रंग से सजाया गया और शाम को नीली रोशनी से परिसर जगमगा उठा। वरद तिवारी, तृप्ति तिवारी समेत श्रद्धालुओं ने सामूहिक हवन किया। मंदिर में अगले दस दिन तक मां का दरबार सजेगा।
पूर्वी देवी मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ
ठाकुरगंज स्थित मां पूर्वी देवी एवं महाकालेश्वर महादेव मंदिर में मां शैलपुत्री को लाल वस्त्रों से सजाया गया। विपिन कुशवाहा और रूपा कुशवाहा ने कलश स्थापना की। इसके बाद 11 आचार्यों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। शाम को महिला कीर्तन मंडल ने भजन प्रस्तुत किए और पंचमुखी आरती हुई।
कला प्रतियोगिताओं से शुरू हुआ दुर्गा पूजा उत्सव
बंगाली क्लब और युवक समिति में कला प्रतियोगिताओं के साथ दुर्गा पूजा समारोह शुरू हुआ। बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। सीतापुर रोड स्थित विंध्याचल देवी मंदिर में बाल निकुंज स्कूल की छात्राओं ने माता की चौकी का पाठ किया।
देवी गीतों से गूंजा ईश्वरधाम
इंदिरानगर के ईश्वरधाम मंदिर में उपनिधि और संस्कार भारती की देवी गीत गायन कार्यशाला का समापन हुआ। पांच से 11 अक्तूबर तक चली कार्यशाला में सुबोध दुबे ने प्रशिक्षण दिया। कलाकारों ने राग मालकौंस और बहार में देवी स्तुति प्रस्तुत की। इस मौके पर देवी गीतों के संकलन और स्वरलिपि वाली पुस्तक का लोकार्पण भी हुआ। शारदा पांडेय के संयोजन में हुए कार्यक्रम में दूरदर्शन केंद्र लखनऊ के कार्यक्रम प्रमुख आत्म प्रकाश मिश्र मुख्य अतिथि और संस्कार भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गिरीश मिश्र अध्यक्ष रहे।
तपेश्वरी देवी मंदिर में भागवत कथा शुरू
माल के बाढ़ प्रभावित बदइयां गांव स्थित तपेश्वरी देवी मंदिर में विश्व कल्याण और गांव की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। आयोजन के व्यवस्थापक संदीप सिंह ने बताया कि नवरात्र में मंदिर परिसर में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अयोध्या के विद्वान कथा सुनाएंगे।

चौक स्थित श्री बड़ी काली जी मंदिर में दर्शन करते भक्त।