UP Chunav 2022: मुख्यमंत्री योगी बोले- अमेठी में बन रहा मेडिकल कॉलेज, 2023 में पूरी हो जाएगी क्षेत्रवासियों की तमन्ना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अन्य पार्टियां विकास, सुख समृद्धि, युवाओं के रोजगार, सुरक्षा आदि की नहीं जातिवाद, धर्म को राजनीति का आधार बनाकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही हैं जबकि भाजपा जनता के लिए काम कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को तिलोई कस्बे में राजभवन के पीछे स्थित मैदान पर एक विशाल जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए भाजपा की डबल इंजन सरकार की नीतियों का बखान करते हुए उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियां विकास, सुख समृद्धि, युवाओं के रोजगार, सुरक्षा आदि की नहीं जातिवाद, धर्म को राजनीति का आधार बनाकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का कार्य करते रहें है। भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर हर एक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम पिछले पांच वर्षों से लगातार किया है।
तिलोई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से तिलोई पहुंचकर एक विशाल जनसभा को मंच से संबोधित करते हुए तिलोई की धरती को कोटि-कोटि नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि तिलोई आया हूं तो हमें उस सच को स्वीकार करना होगा जो सत्य वास्तव में सदैव हम सब के विकास में बाधक रहा है। पहले व 2017 के बाद प्रदेश में क्या परिवर्तन हुआ है। वह परिवर्तन आप से छिपा नहीं है। आज तिलोई की जनता को इस बात के लिए बधाई देता हूं कि उन्होंने 2017 में जिन्हें अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना था आज उनके प्रयासों से तिलोई में एक मेडिकल कॉलेज मिला है जिसका शिलान्यास भी हो चुका है। वर्ष 2023 में जब मेडिकल कॉलेज तिलोई में बनकर तैयार होगा और प्रवेश मिलेगा तो आजादी के बाद से जो तमन्ना अमेठी के वासियों में रही थी पूरी हो जाएगाा।
उन्होंने कहा कि वह दिन भी जल्द आप सभी को देखने को मिलेगा कि यहां का युवा अपने ही जनपद में डॉक्टर बनकर तैयार होगा। आपके विधायक व सांसद ने तिलोई के इस सपने को साकार किया है इसके लिए हम तिलोई की जनता को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।
पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के जिले सुल्तानपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विकास का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी को अपने निशाने पर रखा। इस जिले के इसौली और कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई चुनावी जनसभाओं में मुख्यमंत्री सपा और बसपा को विकास विरोधी साबित करते हुए कहा कि यूपी की सत्ता में जब भी सपा -बसपा की सरकार आयी तो आतंकवाद और अपराध को भी लेकर आयीं। इसलिए वोट की चोट से सपा, बसपा और कांग्रेस को इतना तरसा दो कि आगे आने वाले समय में यह दल आपके बीच आने की हिम्मत ना करें।
सुल्तानपुर की दोनों चुनावी जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान आज (बुधवार) हो रहा है। अब तक हुए मतदान से यह रुझान देखने को मिल रहा कि जनता के सपा का सूपड़ा साफ करते हुए बसपा को हाफ कर दिया है। जबकि कांग्रेस को उसके नेता ही डूबा रहे हैं। अब सपा, बसपा तथा कांग्रेस के नेता झूठे वादे कर रहें हैं, इसलिए इनसे सावधान रहने ही जरूरत है। मुख्यमंत्री ने जनसभा में आए लोगों से कहा कि इन दलों के झूठे वादों में फसने के बजाए, इन्हें वोट के लिए तरसायें। और राज्य के विकास के लिए फिर भाजपा सरकार को सत्ता में लाएं क्योंकि प्रदेश के विकास के मजबूत और दमदार सरकार की जरूरत होती है। दमदार सरकार ही विकास की बड़ी बड़ी परियोजनाएं लाती है। गरीब कल्याण की योजनाओं को लागू करती है और माफिया को ठिकाने लगाती है। पांच वर्षों के शासन में हमने यह कर के दिखाया है।
यह दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के पहले और वर्ष 2017 के बाद यूपी में क्या परिवर्तन हुआ है, इसका फर्क साफ दिखता है। वर्ष 2017 के पहले योजनाओं का आधार जाति और मजहब हुआ करता था। तब बिजली की भी जाति और मजहब था। पहले ईद और मोहर्रम पर बिजली मिलती थी और होली, दिवाली पर गायब रहती थी। अब सबको बिना किसी भेदभाव के बिजली मिल रही है। भाजपा योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में भेदभाव नहीं करती। कोरोना काल में हमने काम किया है। कोरोना से बचाव के लिए हमने लोगों को फ्री टेस्ट और फ्री वैक्सीन दी। सपा -बसपा सरकारों में तो ये वैक्सीन ब्लैक कर दी जाती। हमारी सरकार ने 28 करोड़ से अधिक वैक्सीन लोगों को लगाकर लोगों का कोरोना से बचाव किया है। मुख्यमंत्री कहा कि जान बचाने वाली इस वैक्सीन का दुष्प्रचार करने वालो को करारा जवाब दिया जाना चाहिए।
अपनी चुनावी सभाओं में मुख्यमंत्री ने सपा सरकार में हुए विकास कार्यों पर बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार में सड़क नहीं थी । बिजली नहीं थी। बस हर गांव में कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाना ही सपा सरकार का विकास कार्य था, अब अगर बाउंड्री बनाई है तो वोट वही से ले लो। हम तो विकास भी कराते हैं और माफिया की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर भी चलाते है। हमारा बुलडोजर माफिया पर चलता रहेगा है। प्रदेश का विकास हमारा मकसद है। जबकि सपा का नारा सबका साथ सैफई खानदान का विकास है। सपा पर यह तंज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में महोत्सव की नाम पर बिना किसी भाव, राग और भाषा का सैफई महोत्सव होता था, जबकि बीते पांच वर्षों में अयोध्या में दीपोत्सव, मथुरा में रंगोत्सव, प्रयागराज में कुंभ जैसे भव्य आयोजन होते है। मुख्यमंत्री ने यह दावा भी किया कि सैफई खानदान की करहल में जमानत जब्त हो रही है।