{"_id":"5fce17c68ebc3ecfd16f02c8","slug":"clash-between-electricians-and-consumer-six-injured-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चीनी मीटर बदलने को लेकर हुए विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चीनी मीटर बदलने को लेकर हुए विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, छह घायल
Mon, 07 Dec 2020 05:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 07 Dec 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
संदीप, बृजेश, शरद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में राजाजीपुरम खंड के पारा थानाक्षेत्र में चीनी बिजली मीटर बदलने को लेकर हुए विवाद में उपभोक्ता व बिजलीकर्मियों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान छह जख्मी हो गए। पारा थाने के इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह ने बताया कि बिजली कर्मचारियों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
अधिशासी अभियंता एके सिंह के अनुसार सेवानिवृत्त रेलकर्मी विक्रम नगर के विनोद मिश्रा के घर में 2012 से दो किलोवाट का कनेक्शन है। वह न रीडिंग करने दे रहे और मीटर बदलवाने में भी आनाकानी कर रहे थे। इस पर 29 नवंबर को कनेक्शन काट दिया गया। घर में विवाह होने से तीन दिसंबर को बिजली चालू कर दी गई।

बिजली कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप
माहिर हुसैन, विनोद मिश्रा व देवेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को जूनियर मीटर टेस्टर और अन्य कर्मचारी चीनी मीटर बदलने गए। आरोप है कि विनोद और उनके बेटों शरद व संदीप ने बंधक बनाकर पीटा। सूचना पर पहुंचे उपखंड अधिकारी देवेंद्र बहादुर सिसोदिया, जेई माहिर हुसैन सिद्दीकी, लाइनमैन बृजेश, महफूज, आशीष और मीटर रीडर विनय प्रजापति पर भी हमला किया।
भिड़ंत में विनोद, उनके दोनों बेटों के साथ उपखंड अधिकारी, जूनियर इंजीनियर, लाइनमैन जख्मी हो गए। उधर, राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ की लेसा सिस जोन कमेटी के सचिव आशीष कुमार ने चेतावनी दी है कि पुलिस ने विनोद मिश्रा और नामजद लोगों को तीन दिन में गिरफ्तार नहीं किया तो राजधानी के अभियंता आंदोलन करेंगे।
विनोद ने आरोप लगाया है कि बिजलीकर्मी मीटर बदलने के नाम पर कई बार उत्पीड़न कर चुके हैं। कहा कि 15 हजार रुपये महीने की मांग न पूरी करने पर कर्मचारियों ने ईंट, पत्थर और चाकू से हमला बोल दिया। यह भी आरोप लगाया कि जेब ने रखी नकदी सहित अंगूठी और बेटे की सोने की चेन छीन ली। इतना ही नहीं घर की महिलाओं से अभद्रता की।