फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister inaugurates country's first ODOP virtual fair, said- UP is a state of vast possibilities

मुख्यमंत्री ने किया देश के पहले ओडीओपी वर्चुअल फेयर का उद्घाटन, कहा-व्यापक संभावनाओं का प्रदेश है यूपी

Mon, 19 Oct 2020 08:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 19 Oct 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurates country's first ODOP virtual fair, said- UP is a state of vast possibilities
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
कोविड काल में सुस्त बाजार की मार से परेशान लघु उद्यमियों और हस्तशिल्पियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘वर्चुअल बाजार’ का उपहार दिया है। ऑनलाइन ओडीओपी मेले में घर बैठे ही उद्यमियों के उत्पाद स्थानीय उपभोक्ताओं के साथ ही सात समंदर पार से भी खरीदार आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को देश के पहले ‘ओडीओपी वर्चुअल फेयर’ का औपचारिक उद्घाटन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश व्यापक संभावनाओं का प्रदेश है। हर जिले के कुछ उत्पाद वहां की पहचान हैं।
विज्ञापन


पांच दिवसीय वर्चुअल फेयर के उद्घाटन के अवसर पर फिक्की की चेयरपर्सन संगीता रेड्डी और ब्रिटेन में भारत की उच्चायुक्त गायत्री कुमार सहित उद्योग जगत और विदेश में भारत के विभिन्न प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जिला-एक उत्पाद जैसी योजना स्थानीय विशिष्टताओं को वैश्विक मंच देने का प्रयास है। भदोही की कालीन, वाराणसी की साड़ी, लखनऊ की चिकनकारी, मुरादाबाद का पीतल उद्योग, अलीगढ़ का हार्डवेयर, गोरखपुर का टेराकोटा समेत सभी 75 जिलों की अपनी खूबी है।
विज्ञापन


योगी ने शिल्पियों और उद्यमियों के विकास और प्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के उद्देश्य से फिक्की से मिल रहे सहयोग की प्रशंसा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड काल में लघु उद्यमियों और हस्त शिल्पियों के प्रोत्साहन के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई प्रयास किए हैं। उनका कारोबार निर्बाध ढंग से चलाने के उद्देश्य से वर्चुअल फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह अभिनव प्रयास निश्चित ही शिल्पकारों के लिए उपयोगी होगा। योगी ने कहा कि वर्चुअली बायर-सेलर मीट शिल्पियों और निर्यातकों के लिए निश्चित ही उपयोगी सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहा है और अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


35 देशों के खरीदार ले रहे भाग
इससे पहले प्रदेश के एमएसएमई विभाग के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि यह ग्लोबल फेयर प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ की संकल्पना को साकार करने वाला है। इस वर्चुअल फेयर में 35 देशों के 1000 से अधिक खरीदार प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रदेश के लगभग 700 शिल्पी और विक्रेता मेले में अपनी स्टाल लगा चुके हैं। इस संख्या में बढ़ोत्तरी जारी है। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के उद्यमियों के लिए ग्लोबल अवसर है। सिद्धार्थनाथ ने कहा कि ओडीओपी योजना मुख्यमंत्री की अभिनव सोच का प्रतिबिंब है। इसने क्षेत्रीय विशेषताओं को वैश्विक पहचान दी है। उद्योग संगठन फिक्की की चेयरपर्सन संगीता रेड्डी ने कहा कि ओडीओपी की परिकल्पना बेहतरीन है। इसके प्रोत्साहन के लिए जो प्रयास हो रहे हैं, वो अत्यंत सराहनीय हैं। वर्चुअल फेयर से जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स को लाभ होगा। फिक्की इस आयोजन को सिर्फ  पांच दिन ही नहीं, बल्कि पूरे एक साल जारी रखेगा।

उद्यमियों से की सीधे बात
इस दौरान मुख्यमंत्री ने वाराणसी की उद्यमी शैलजा अरोड़ा और आगरा के अनुराग मित्तल से भी बात की। दोनों उद्यमियों ने कहा ओडीओपी योजना से आसान शर्तों पर उपलब्ध ऋण की मदद से हम लोग तकनीक रूप से सक्षम हुए हैं। इससे उत्पाद और उत्पादन दोनों में ही गुणात्मक सुधार हुआ है।

जिसने भी देखा दांतों तले अंगुली दबाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जिस वर्चुअल ओडीओपी फेयर का उद्घाटन किया, उसकी सुविधाएं कहीं से रियल (वास्तविक) न होने का अहसास नहीं होने देतीं। यही वजह है कि जिसने भी वर्चुअल फेयर को देखा, दातों तले अंगुली दबा ली। फिक्की के सहयोग से हो रहे इस वैश्विक प्रदर्शनी में कोई भी सामान्य खरीदार या विक्रेता हिस्सा ले सकता है। इसके लिए उसे खास वेब पोर्टल ‘वीएस. फिक्की.कॉम/ओडीओपी’ पर खरीदार, विक्रेता अथवा विजिटर के रूप में पंजीयन कराना होगा। इसके बाद वर्चुअल मॉल में भव्य प्रदर्शनी का लाभ उठाया जा सकता है। खरीदार या विक्रेता एक क्लिक पर किसी भी दुकान के उत्पाद का वर्चुअल अवलोकन कर सकता है। उत्पाद का पूरा विवरण यहां उपलब्ध है। यही नहीं दुकानदार व शिल्पी से लाइव चैट, ऑडियो या वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उत्पाद के बारे में और जानकारी भी प्राप्त कर सकता है।

ओडीओपी वर्चुअल फेयर : खास बातें
- यह प्रदर्शनी हस्तशिल्पियों, कारीगरों, उद्यमियों एवं निर्यातकों को अपने उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग एवं बिक्री के लिए नया विकल्प है।
- मेले के माध्यम से कोई भी पंजीकृत उद्यमी अपने उत्पाद क्रेता को बेच सकता है। ‘पेमेंट गेटवे’ के माध्यम से उत्पाद का मूल्य प्राप्त कर सकता है।
- वर्चुअल मेले में वेबिनार और डिजिटल सेशन भी आयोजित होगा। इसमें अमेजन इंडिया, ईबे इंडिया, क्वालिटी कंट्रोल ऑफ  इंडिया, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग, सिडबी, निफ्ट रायबरेली और फ्लिपकार्ट आदि की सहभागिता होगी।
- भारत में स्थित विदेशी दूतावास और विदेश में स्थित भारतीय दूतावासों को भी वर्चुअल फेयर से जोड़ा जा रहा है।
- अब तक कुल 35 देशों के क्रेता और देश के लगभग 1000 क्रेता अब तक मेले में पंजीकृत हो चुके हैं। प्रदेश के लगभग 680 ओडीओपी विक्रेता मेले में अपनी स्टॉल लगा चुके हैं।
- काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट, इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हेंडीक्राफ्ट, अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, कारपेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल का भी मेले को पूरा सहयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed