फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chhota Rajan's sharp shooter khan mubarak arrested by UP STF.

अबू सलेम का दाहिना हाथ खान मुबारक गिरफ्तार, हत्या को देना था अंजाम

Sun, 23 Jul 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Jul 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
Chhota Rajan's sharp shooter khan mubarak arrested by UP STF.
शॉर्प शूटर खान मुबारक - फोटो : amar ujala

माफिया सरगना छोटा राजन के शार्प शूटर और अबू सलेम के दाहिने हाथ खान मुबारक को एसटीएफ ने लखनऊ से पकड़ा है। हालांकि दो दिन पहले सूत्रों के हवाले से उसके फैजाबाद से गिरफ्तार किए जाने की खबर आई थी, लेकिन शनिवार को एसटीएफ ने उसे लखनऊ से पकड़े जाने की पुष्टि की। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


वह लखनऊ में मीट कारोबारी की हत्या करने के लिए आया था। अंबेडकरनगर निवासी खान मुबारक के खिलाफ 22 मुकदमे दर्ज हैं। अंबेडकरनगर में हत्या के एक मामले में वह लंबे समय से वांछित था।
विज्ञापन


एसटीएफ में डीआईजी मनोज तिवारी ने बताया कि छोटा राजन गिरोह का शार्प शूटर खान मुबारक अंबेडकरनगर, वाराणसी, मिर्जापुर, इलाहाबाद, फैजाबाद और लखनऊ में जगह बदल-बदल कर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय वह जमीनों के कारोबार और खनन के धंधे में सक्रिय होकर वह अपना गैंग तैयार कर रहा था। खान मुबारक मुंबई के नामी अपराधी जफर सुपारी का छोटा भाई है।

डीआईजी का कहना है कि इन दिनों मुबारक की नजदीकी अबू सलेम से बढ़ गई थी। पेशी पर जब भी सलेम जेल से बाहर किसी भी कोर्ट में पेश होने जाता, खान मुबारक से फोन पर बात जरूर करता था। सूत्रों का कहना है कि सलेम के ही कहने पर वह पूर्वी यूपी में अपना गिरोह तैयार कर रहा था।

राजधानी का मीट कारोबारी था निशाने पर

Chhota Rajan's sharp shooter khan mubarak arrested by UP STF.
शॉर्प शूटर खान मुबारक - फोटो : amar ujala

एसटीएफ के सूत्रों की मानें तो लखनऊ का एक बड़ा मीट कारोबारी खान मुबारक के निशाने पर था। एसटीएफ को इसकी भनक लगी तो घेराबंदी शुरू की गई।

डीआईजी ने अपर पुलिस अधीक्षक एस आनंद के साथ इंस्पेक्टर विमल सिंह को उसे दबोचने के काम में लगाया था। एसटीएफ ने खान मुबारक को सुल्तानपुर रोड स्थित झिलझिल पुरवा तिराहे के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed