फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   check up of lady returned from china on suspicion of corona virus

कोरोना का शक, चीन से लौटी महिला की जांच, परिवारीजनों को दिए गए ये निर्देश

Sat, 01 Feb 2020 11:23 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Feb 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
check up of lady returned from china on suspicion of corona virus
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस के शक में चीन से लौटी महिला की जांच कर सैंपल पुणे भेजा गया है।  परिवारीजनों को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। न्यू हैदराबाद निवासी 58 वर्षीय महिला शंघाई से 25 जनवरी को दिल्ली आई। जुकाम के चलते चीन से लौटते समय पैथोलॉजी जांच हुई, जिसमें उसके कोरोना वायरस की चपेट में न होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


इस पर उसे भारत आने की इजाजत मिली। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उसके साथ चीन से आने वाले दो अन्य यात्री थे। तीनों की थर्मल स्कैनर से जांच में महिला में बुखार के लक्षण मिले। यह रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी गई। इस बीच महिला शुक्रवार को निजी साधन से लखनऊ पहुंच गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के लखनऊ सीएमओ कार्यालय में सूचना से हलचल मच गई। आनन-फानन में टीम महिला के घर पहुंची। उसकी जांच कर सैंपल पुणे भेजा। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि महिला को जुकाम पाया गया है। अन्य समस्या नहीं है। कोरोना वायरस के दूसरे लक्षण भी नहीं मिले हैं। फिर भी एहतियातन जांच कराई गई है। अगले सप्ताह तक रिपोर्ट आ जाएगी। तब तक उसे भीड़ में जाने से मना किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केजीएमयू में शुरू होगी जांच

check up of lady returned from china on suspicion of corona virus
प्रतीकात्मक तस्वीर
केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कोरोना वायरस की जांच शुरू होगी। रेजीमन (केमिकल) आते ही जांच शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय को बताया गया है कि मशीन व उपकरण मौजूद हैं। मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से आदेश देते ही जांच शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed