{"_id":"6a1aee06d251a92a8306b8f4","slug":"charbagh-railway-station-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1760530-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चारबाग रेलवे स्टेशन पर छह अवैध वेंडर धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चारबाग रेलवे स्टेशन पर छह अवैध वेंडर धरे गए
विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन पर छह अवैध वेंडर धरे गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने यात्रियों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर अवैध वेंडरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। शनिवार को चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर कार्रवाई करते हुए कैटरिंग टीम ने छह अवैध विक्रेताओं को पकड़ा।
यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने की। जांच टीम ने ट्रेन संख्या 04652 में छापेमारी की, जहां ये अवैध वेंडर्स बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के यात्रियों को भोजन और अन्य सामग्रियां बेच रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि इन वेंडरों द्वारा बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बेहद खराब थी, जिससे यात्रियों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता था। पकड़े गए सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरपीएफ के हवाले कर दिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि रेलवे यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यात्रियों से भी अपील की है कि वे अपनी सेहत की सुरक्षा के लिए केवल रेलवे द्वारा अधिकृत काउंटरों और वेंडरों से ही खाने-पीने का सामान खरीदें।