{"_id":"64e334a74c6bf114c0018586","slug":"chaliha-celebration-of-lord-jhulelal-will-be-celebrated-on-25-august-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: गोमती किनारे 25 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान झूलेलाल का चालीहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: गोमती किनारे 25 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान झूलेलाल का चालीहा
Mon, 21 Aug 2023 03:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Aug 2023 03:25 PM IST
सार
भगवान झूलेलाल का चालीहा लखनऊ में गोमती नदी के किनारे 25 अगस्त को मनाया जाएगा। कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर साल की तरह इस साल भी 25 अगस्त दिन शुक्रवार को भगवान झूलेलाल जी का चालीहा कार्यक्रम झूलेलाल मैदान में होना निश्चित हुआ है। इस अवसर पर राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल चालीहा कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान झूले लाल जी की महाआरती में सम्मलित होंगी।
विज्ञापन
सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी चेट्टी चंद मेला कमेटी के अध्यक्ष अशोक चंदवानी, महामंत्री रतन मेघानी, कोष ड्याच सतेंद्र भावनानी, सुरेश छबलानी, तरुण संगवानी, श्याम कृष्णनानी हंसराज राज्यपाल, राजू जसवानी, नीरज राज्यपाल, दिनेश रायचंदानी ने बताया कि भगवान झूलेलाल जी का चालीहा राजधानी लखनऊ सहित पूरे उतर प्रदेश में 25 अगस्त को बहुत ही धूम धाम से मनाया जायेगा।
विज्ञापन
लखनऊ, कानपुर और बनारस में नदी के किनारे पूजा अर्चना कर भगवान झूले लाल जी की महाआरती कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इसके अलावा आज सिंघी और पंजाबी समाज ने लखनऊ महापौर के नव निर्मित घर पर पौधे भी लगाए। जिसमें सिंधी समाज के साथ भारतीय पंजाबी समाज के अध्यक्ष अनिल बजाज भी शामिल हुए। इसके अलावा सिंधु नगर सिंधी पंचायत कृष्णा में सीवर लाइन डलवाने सहित सड़कों पर बारिश में पानी भर जाने सहित अन्य समस्याओं से उन्हे अवगत करवाया।
विज्ञापन