न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 14 Aug 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुकान में प्रतिबंधित पॉलिथीन की पड़ताल करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाजारों व दुकानों पर धड़ल्ले से उपयोग हो रही प्रतिबंधित पॉलिथीन की रोकथाम में लापरवाही पर शासन की सख्ती के बाद मंगलवार को खुद जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा चेकिंग करने निकल पड़े। हजरतगंज व हलवासिया मार्केट पहुंच दुकानों की पड़ताल की। इसकी जानकारी मिलते ही नगर निगम के जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया।
2 of 5
पड़ताल करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
आनन फानन में नगर आयुक्त सहित नगर निगम के जोनल संग अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर जोनल अधिकारियों की टीमों ने कैसरबाग, लालबाग, राम तीर्थ मार्ग, अशोक मार्ग सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर जांच की।
3 of 5
पड़ताल करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर से शाम तक चले अभियान के दौरान कई नामचीन दुकानों व प्रतिष्ठानों सहित 70 कारोबारियों को प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करते पकड़ा गया। 60 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर 3.14 लाख रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुकान में प्रतिबंधित पॉलिथीन की पड़ताल करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने रोकथाम से जुड़े सभी अधिकारियों को चेताया कि अब ढिलाई मिली तो सामूहिक तौर पर जिम्मेदारी तय करते कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों से लेकर रोकथाम से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को सीधे तौर पर जवाबदेह बना कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
दुकान में प्रतिबंधित पॉलिथीन की पड़ताल करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने पॉलिथीन के प्रयोग की रोकथाम में सक्रिय हिस्सेदारी निभाने के लिए यूपी प्लास्टिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों की भी सीधी जवाबदेही तय की है। कलेक्ट्रेट में एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक में डीएम ने कहा कि एसोसिएशन स्तर से भी अब सुनिश्चित कराया जाए कि कहीं भी प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न होने दिया जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।