फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला ने मनाया जश्न-ए-आजादी, स्कूली बच्चों ने डांस कर दिखाया जलवा, देखें तस्वीरें

Wed, 14 Aug 2019 12:25 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 14 Aug 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
amar ujala celebrated spirit of freedom with school kids dance competetion
अमर उजाला जश्न-ए-आजादी - फोटो : amar ujala

मंच पर लहराता तिरंगा, देशभक्ति गीतों पर थिरकते स्कूलों के बच्चे, तालियों की गूंज और वंदेमातरम व जय हिंद से गूंजता अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन हॉल। कुछ इस अंदाज में मंगलवार को हुआ जश्न-ए-आजादी का आगाज। अमर उजाला की ओर से आयोजित ‘मां तुझे प्रणाम : डांस लखनऊ डांस’ में स्कूली बच्चों ने अपना जलवा दिखाया। 10 टीमों ने हिस्सा लिया जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कला प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।

amar ujala celebrated spirit of freedom with school kids dance competetion
डीएम कौशलराज शर्मा - फोटो : amar ujala

त्योहारों की तरह मनाएं राष्ट्रीय पर्व
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कहा कि हमें राष्ट्रीय पर्वों को सरकारी छुट्टियों की तरह नहीं बल्कि त्योहार की तरह मनाना चाहिए। बचपन में हम जिस उल्लास के साथ 15 अगस्त और 26 जनवरी को धूमधाम से मनाते थे, उसी जोश से पर्व की तरह मनाना चाहिए। 

amar ujala celebrated spirit of freedom with school kids dance competetion
अमर उजाला जश्न-ए-आजादी - फोटो : amar ujala

अमर उजाला की पहल सराहनीय है जिसके तहत पूरा शहर लगातार तीन दिन तक आजादी का उत्सव मनाएगा। हमारा भी कर्तव्य है कि हम जहां रहते हों, वहां की कॉलोनियों, मोहल्ले, फ्लैट, पार्क वगैरह में सबके साथ मिलकर झंडारोहण करें। मिठाई बांटें। विशिष्ट अतिथि रहे पीएचडी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के को-चेयरमैन मुकेश बहादुर सिंह ने कहा कि अमर उजाला की ओर से मुहैया कराया गया मां तुझे प्रणाम प्लेटफॉर्म भावनाओं और हुनर को व्यक्त करने का बहुत सशक्त मंच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala celebrated spirit of freedom with school kids dance competetion
अमर उजाला जश्न-ए-आजादी - फोटो : amar ujala

वंदे मातरम् और जलवा तेरा जलवा... पर गूंजता रहा सभागार
प्रतियोगिता के दौरान वंदे मातरम्..., जलवा तेरा जलवा... और केसरिया के हिट ट्रैक हॉल में गूंजते रहे। निर्णायकों में चर्चित भरतनाट्यम गुरु अमृत सिन्हा, गायक-नृत्यांगना मंजरी पांडेय और वरिष्ठ भरतनाट्यम नर्तक सुधा प्रकाश शामिल रहीं। अमृत सिन्हा ने समूह प्रस्तुतियों की प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को टिप्स भी दिए। मंच संचालन शुभम ने किया।

विज्ञापन
amar ujala celebrated spirit of freedom with school kids dance competetion
अमर उजाला जश्न-ए-आजादी - फोटो : amar ujala

इनकी क्रमश : प्रस्तुतियों ने जीता जजों का दिल
कुंवर्स ग्लोबल स्कूल के दल ने 'आरंभ है प्रचंड बोल मस्तकों के झुंड...' जैसे जोशीले गीतों पर खूब रंग जमाया। अमाइकस अकादमी के छात्रों ने जलवा तेरा जलवा... गाने पर धमाकेदार प्रस्तुति दी। भरतनाट्यम की भाव भंगिमाओं के साथ द हैमिल्टन अकादमी बच्चों ने ऐ वतन वतन आबाद रहे तू... पर डांस किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed