फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Calling the police control room, the contract worker jumped in front of the train, accused woman IPS officer in suicide note

पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर संविदाकर्मी ट्रेन के आगे कूदा, सुसाइड नोट में महिला आईपीएस अधिकारी पर आरोप

Wed, 10 Mar 2021 10:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Calling the police control room, the contract worker jumped in front of the train, accused woman IPS officer in suicide note
विशाल सैनी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

हसनगंज थानाक्षेत्र के रैदास मंदिर रेलवे क्रासिंग पर बुधवार सुबह विशाल सैनी (26) ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के पहले विशाल ने पुलिस कंट्रोल रूम को खुद कॉल कर सूचना भी दी थी। मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस पहले तो उलझी रही। इसके बाद अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने एक महिला आईपीएस अधिकारी पर जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हसनगंज अमरनाथ वर्मा के मुताबिक चांदगंज छपरतल्ला निवासी अर्जुन सैनी का बेटा विशाल सैनी सचिवालय में संविदा पर तैनात है। उसने बुधवार सुबह रैदास मंदिर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला। खुदकुशी की सूचना परिवारीजनों को दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


तीन थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी
संविदा कर्मचारी के ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी करने की सूचना पर तीन थानों की पुलिस रैदास मंदिर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची। इसमें अलीगंज, मड़ियांव और हसनगंज की टीमें शामिल थी। करीब एक से डेढ़ घंटे तक तीनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। जैसे ही यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हु़आ तो पुलिस के अधिकारी हरकत में आ गये। तीनों थानों के प्रभारियों को फटकार लगाई। इसके बाद हसनगंज थाने को शव के पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजने का आदेश दिया। इसके बाद हसनगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान वहां पहुंचे परिवारीजन व स्थानीय लोगो से पुलिस की कई बार  नोंकझोंक भी हुई थी। सचिवालय के संविदा कर्मचारी के खुदकुशी की सूचना पर सहयोगी भी पहुंच गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद ही दी थी आत्महत्या की सूचना

Calling the police control room, the contract worker jumped in front of the train, accused woman IPS officer in suicide note
सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक खुदकुशी के पहले विशाल ने खुद ही इसकी सूचना दी। आत्महत्या के लिए जाने के पहले उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसमें कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसकी सूचना के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। न ही उसकी तलाश शुरू की। इसके कुछ देर बाद ही उसके रैदास मंदिर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के आगे कूदने की सूचना भी कंट्रोल रूम को मिल गई।

आईपीएस पर लगाया जिंदगी बर्बाद करने का आरोप
मृतक संविदा कर्मचारी विशाल सैनी के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि ‘मैं विशाल सैनी पुत्र अर्जुन सैनी अपने पूरे होशो हवास में आत्महत्या कर रहा हूं, जिसकी जिम्मेदार प्राची सिंह आईपीएस हैं। जिन्होंने मेरा कैरियर खराब कर दिया है। जिसकी वहज से समाज में मैं नजरे उठाकर नहीं चल पा रहा हूं। मुझे घुटन सी हो रही है। मेरे परिवार से मैं नजरें नहीं मिला पा रहा हूं। प्राची सिंह आईपीएस 2017 बैच इनको कड़ी से कड़ी सजा होना चाहिए। जिससे ये निर्दोष लोगों को जेल न भेजें। अपने प द का गलत इस्तेमाल न करें, अपने प्रमोशन के चक्कर में कई निर्दोषों को सजा न दें। मैं बेकसूर था मुझे सेक्स रैकेट में प्राची सिंह ने फंसाया है। मम्मी पापा अपना ख्याल रखना। एलआईसी से जो पैसा मिले उसे अपने मकान के लिए उपयोग करना। आपका लाडला विशाल सैनी।’ सुसाइड नोट पर बुधवार यानी 10 मार्च की तारीख दर्ज हैं। इस पर विशाल ने अपने अंग्रेजी में हस्ताक्षर किये हैं।

पिता ने कहा फर्जी आरोप में भेजा जेल
विशाल के पिता अर्जुन सैनी ने एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह पर आरोप लगाया कि वह उनके बेटे पर लगातार प्रेशर बना रही थी। अर्जुन के मुताबिक 13 फरवरी को जिम से निकलकर चाऊमीन खा रहा था। इसी दौरान प्राची सिंह ने पुलिसकर्मियों को इशारा किया। चार गाड़ियों से पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया। अर्जुन का आरोप है कि उसे प्राची सिंह फर्जी तरीके से सेक्स रैकेट में फंसा रही थी। उसी दिन इंदिरानगर इलाके में स्पा सेंटर पर छापा डाला गया था। छापा केदौरान वह आसपास के 50 मीटर के दायरे में किसी के न खड़े होने की चेतावनी दी। इसके बाद उनकेबेटे को उठाकर बंद कर दिया।

स्पा सेंटर में रंगेहाथ दबोचा गया था

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के  मुताबिक इंदिरानगर व गाजीपुर इलाके के पॉश कालोनियों में रहने वाले लोगों ने सूचना दी थी। जिसमें आरोप लगाया था कालोनी में चलने वाले स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलता है। इसकी सूचना के बाद पुलिस ने इनपुट जुटाया। सूचना सही पाए जाने केबाद 13 फरवरी को बड़े पैमाने पर छापा डाला गया। दोनों थानाक्षेत्रों के 6 स्पा सेंटर पर छापा मारा गया था।

इस दौरान मौके से रंगेहाथ 35 लोग पकड़े गये थे। जिसमें 15 युवक व 20 युवतियां शामिल थी। इसके अलावा भी कुछ लोग आसपास से पुलिस देखकर भागते समय पकड़े गये। जिनकी भूमिका की जांच की गई। संलिप्तता न पाए जाने के बाद छोड़ दिया गया। विशाल सैनी इंदिरानगर के स्पा सेंटर में रंगेहाथ पकड़ा गया था। मौके से पुलिस ने ढाई लाख रुपये से अधिक की बरामदगी भी की थी। पुलिस ने जो भी स्पा सेंटर के अंदर से रंगेहाथ पकड़ा गया था उनके खिलाफ कार्यवाही की है। किसी के खिलाफ जबरदस्ती नहीं किया गया है। आरोप बेबुनियाद है।

स्टाइल इन द ब्यूटी सैलून एंड स्पा से पकड़ा गया
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के कार्यालय से देर रात को आईपीएस प्राची सिंह पर लगे आरोपों के संबंध में एक विज्ञप्ति जारी की गई। जिसमें कहा गया कि विशाल सैनी को 13 फरवरी को इंदिरानगर में स्थित स्टाइल इन द ब्यूटी सैलून एंड स्पा में छापा के दौरान पकड़ा गया। उसकेसाथ 3 पुरूष और 5 महिलाएं भी पकड़ी गई थी। उनके पास से आपत्तिजनक वस्तुयें भी बरामद हुई थी। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विशाल को 4 मार्च को जमान मिली थी। विशाल ने खुदकुशी के दौरान जो भी आरोप आईपीएस प्राची सिंह पर लगाया है वह निराधार है। 13 फरवरी को गिरफ्तारी से लेकर आत्महत्या किये जाने के पूर्व व उनके या उनके परिवारीजनों द्वारा या परिचितों ने पुलिस टभ्म के खिलाफ क्रोइ शिकायत नहीं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed