{"_id":"677983fa8dcf6b272207472a","slug":"cab-drivers-surrounded-ashiana-police-station-in-slapping-case-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1022227-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: थप्पड़ मामले में कैब चालकों ने आशियाना थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: थप्पड़ मामले में कैब चालकों ने आशियाना थाना घेरा
Sun, 05 Jan 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कैब चालक की पिटाई के मामले में शनिवार सुबह 11.30 बजे राष्ट्रवादी ड्राइवर यूनियन शक्ति के पदाधिकारियों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस पर हल्की धारा में कार्रवाई करने और कैब न छोड़ने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन सिंह का आरोप है कि आरोपी महिला ने सुनील की चेन भी लूट ली थी। पर पुलिस ने एफआईआर में लूट की धारा नहीं लगाई। पुलिस से बात होने पर कैब छोड़ दी गई। इंस्पेक्टर ने 24 घंटे में मामले में जांच कर धाराएं बढ़ाने की बात कही है। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक सुनील की तहरीर के आधार पर ही एफआईआर दर्ज की गई थी।
बता दें कि जानकीपुरम निवासी कैब चालक सुनील शर्मा 28 दिसंबर को सवारी लेकर जनेश्वर मिश्र पार्क जा रहे थे। दोपहर पौने दो बजे पकरी के पुल के पास कैब से स्कूटी टकरा गई थी। विरोध पर पीजीआई निवासी मंजू ने सुनील को एक मिनट में 20 थप्पड़ जड़ दिए थे।