{"_id":"62455065995e610b4825d795","slug":"bunglow-allocated-to-ministers-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी कैबिनेट के मंत्रियों को आवास आवंटित: ब्रजेश पाठक को 3 विक्रमादित्य मार्ग, स्वतंत्रदेव को मिला 4 गौतमपल्ली बंगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी कैबिनेट के मंत्रियों को आवास आवंटित: ब्रजेश पाठक को 3 विक्रमादित्य मार्ग, स्वतंत्रदेव को मिला 4 गौतमपल्ली बंगला
Thu, 31 Mar 2022 12:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:29 PM IST
सार
यूपी के मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के बाद उन्हें बंगला आवंटित कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को 11 कालिदास मार्ग तो जितिन प्रसाद को 9 ए कालिदास मार्ग आवास दिया गया है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री एके शर्मा व स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राज्य संपत्ति विभाग ने बुधवार को योगी कैबिनेट के नवनियुक्त मंत्रियों को आवास आवंटित कर दिया। विक्रमादित्य मार्ग स्थित 3 पुराना मंत्री आवास उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और 11 कालिदास मार्ग ऊर्जा व नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का नया आवास होगा।
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को गौतमपल्ली कॉलोनी स्थित 4 नया आवास आवंटित किया है। जबकि सरकार ने विक्रमादित्य मार्ग स्थित पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव और राजनाथ सिंह की कालिदास मार्ग स्थित कोठी किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किया है।
विज्ञापन
महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य को 9 राजभवन, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को 4 एनडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग, धर्मपाल सिंह को एक उप सचिव माल एवेन्यू, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को 9ए कालिदास मार्ग, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान को 16 गौतमपल्ली स्थित आवास आवंटित किया गया है। इसी तरह उच्च शिक्षा मंत्री योगेद्र उपाध्याय को 10ए कालिदास मार्ग, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल को ए माल एवेन्यू और मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद को 11 एनडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर को 4 गौतम पल्ली, नितिन अग्रवाल को 3 गौतमपल्ली, असीम अरुण को 5ए डुप्लेक्स मालएवेन्यू, दयाशंकर सिंह को 9 कालिदास मार्ग, दिनेश प्रताप सिंह को 19 गौतमपल्ली, अरुण कुमार सक्सेना को 12ए गौतमपल्ली और दयाशंकर मिश्रा दयालु को 2 तिलक मार्ग आवास आवंटित किया गया है।