फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Budget of 1919 crore granted for devlopment

1919 करोड़ रुपये से राजधानी का होगा विकास, बजट को मंजूरी

Sat, 03 Apr 2021 12:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Budget of 1919 crore granted for devlopment
Budget of 1919 crore granted for devlopment
लखनऊ। राजधानी के विकास पर 1919 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए एलडीए के बजट को बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। कोरोना की वजह से परिचालन से बजट को मंजूरी बोर्ड से एलडीए ने ली। हालांकि, 2020-21 में एलडीए के खर्च का बजट 2480 करोड़ रुपये प्रस्तावित था।
विज्ञापन

वीसी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि बजट को मंजूरी वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ही मिल गई है। इसका आदेश भी जारी हो गया है। ऐसे में अब नए वित्तीय वर्ष में शहर के विकास के प्रोजेक्टों पर काम कराने में मुश्किल नहीं आएगी। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आय का लक्ष्य 2169 करोड़ रुपये रखा गया है। वहीं, खर्च के लिए 1919 करोड़ रुपये ही प्रस्तावित हैं। वित्तीय वर्ष के अंत में एलडीए के पास करीब 423 करोड़ रुपये रहेंगे।
विज्ञापन

योजनाओं में विकास को प्राथमिकता
एलडीए ने अपनी योजनाओं में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। करीब 521.38 करोड़ रुपये इसके लिए खर्च होने हैं। इनमें से 100 करोड़ अवस्थापना निधि से खर्च किए जाने हैं। बाकी बजट एलडीए अपने आय के स्त्रोतों से खर्च करेगा। इसके अलावा निर्माण कार्य जैसे फ्लैट, कांप्लेक्स बनाने के लिए 442.73 करोड़ रुपये रखे गए हैं। लखनऊ नगर के समग्र विकास के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट है। इनसे एलडीए पुरानी योजनाओं में काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र पार्क में होंगे काम
एलडीए ने इस बार जनेश्वर मिश्र पार्क में काम कराने की तैयारी की है। यहां नए कामों के लिए 21.50 करोड़ रखे गए हैं। सीजी सिटी में संस्कृति स्कूल पर 43.04 करोड़ रुपये खर्च होगा। जेपीएनआईसी के लिए भी 43.25 करोड़ रुपये रखे गए हैं। गोमती रिवरफ्रंट के विकास के लिए 14.13 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। हुसैनाबाद क्षेत्र के भी दिन बेहतर हो सकते हैं। यहां के लिए 43 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

प्रधानमंत्री आवास, राष्ट्र प्रेरणा स्थल बनेंगे
शासन की प्राथमिकता के प्रोेजेक्टों का ध्यान भी एलडीए ने रखा है। 81 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए रखे गए हैं। वहीं, राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था है। यातायात सुधार के लिए भी 20.60 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान है।
इन मदों पर किया जाएगा खर्च
वेतन-भत्ते - 145.17 करोड़ रुपये
लैंडबैंक विकास - 75 करोड़ रुपये
नई योजनाओं में विकास कार्य- 521 करोड़ रुपये
प्रधानमंत्री आवास निर्र्माण - 81 करोड़ रुपये
यातायात सुधार के काम - 20 करोड़ रुपये
जानकीपुरम विस्तार में खरगापुर तालाब का विकास- 5 करोड़ रुपये
पुराने आरटीओ कंपाउंड में पार्किंग का निर्माण - 10 करोड़ रुपये
जनेश्वर मिश्र पार्क के ऊपर से 132केवी लाइन हटाना - 5.5 करोड़ रुपये
योजनाओं में रखरखाव, विकास पर खर्च - 442.73 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed