{"_id":"6876bd2a0b5b64604b0b4738","slug":"brother-in-law-tried-to-rape-the-widow-beat-her-when-she-resisted-lucknow-news-c-13-knp1050-1293388-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विधवा से जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विधवा से जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज निवासी विधवा महिला ने जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। विरोध पर आरोपी व उसकी पत्नी ने पिटाई कर दी। सोमवार को पुलिस ने छेड़छाड़, अश्लीलता, पीछा करना व अन्य धाराओं में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
महिला के मुताबिक उनके पति की 2022 में मृत्यु हो गई थी। तब से आरोपी जेठ उन पर बुरी नजर रखते थे। आए दिन उनसे छेड़छाड़ करते थे। आरोप है कि रविवार की रात 12:30 बजे जेठ कमरे में आ धमके। आरोपी ने उनके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर आरोपी ने घर से उन्हें व बच्चे को निकालने की धमकी दी। किसी तरह से पीड़िता ने कमरे से भाग कर खुद को बचाया। अगले दिन सुबह 9:45 बजे पीड़िता ने जब घटना की जानकारी जेठानी को दी तो दोनों ने उन्हें बुरी तरह से लात-घूंसों से पीटा। आरोपियों की पुलिस से शिकायत करने पर बेटे की हत्या करने की धमकी दी। फिर भी पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्या के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -