पिटाई का मामलाः एफआईआर कराने पहुंची किशोर की मां को पुलिस ने लौटाया बैरंग
वहीं, कोतवाल-बोले महिला केस नहीं दर्ज कराना चाहती। जबकि किशोर की मां ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। यह सब तब हो रहा है जबकि मातहतों की करतूत पर एसएसपी ने सख्त रुख दिखाया था। मातहतों को नाबालिग से जुड़े मामलों को लेकर हिदायतें दी गईं।
तेलीबाग चौकी में 27 जून को बंधक बनाकर पीटे गए किशोर की अस्पताल से छुट्टी होने के बाद उसकी मां शांति देवी ई-रिक्शा के मालिक अमरेश, चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा, आरक्षी दिनेश त्रिपाठी व संदीप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने पीजीआई थाने पहुंची
उच्चाधिकारियों से की शिकायत
तहरीर में उसने चौकी प्रभारी व दोनों आरक्षियों पर अमरेश के इशारे पर अपने 14 वर्षीय बेटे मनीष को पुलिस चौकी पर बंधक बनाकर बेतहाशा पिटाई और जातिसूचक गालीगलौज का आरोप लगाया।
पीजीआई थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज का कहना है कि शांति देवी तीन दिन टाइप की हुई तहरीर लेकर आई थीं, लेकिन प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार करके चली गई।
शांति ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज न होने पर उसने शुक्रवार को उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला।