{"_id":"69c1a4772de275981b0cc6b9","slug":"books-were-being-sold-with-the-tag-of-another-publisher-caught-in-a-raid-lucknow-news-c-13-lko1096-1657589-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दूसरे प्रकाशक का टैग लगाकर बेच रहे थे किताबें, छापे में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दूसरे प्रकाशक का टैग लगाकर बेच रहे थे किताबें, छापे में पकड़ा
Tue, 24 Mar 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद में रामा बुक डिपो और मालवीय बुक डिपो पर दूसरे पब्लिकेशन का टैग लगाकर पाठ्य पुस्तकें बेचने का मामला सामने आया है। भारती भवन, धनपत राय पब्लिकेशन, न्यू सरस्वती हाउस पब्लिशर्स की ओर से दोनों बुक डिपो के खिलाफ 21 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के साथ पब्लिकेशन हाउस के पदाधिकारियों ने 20 मार्च को छापा मारा था। इसमें 10वीं और 12वीं की ऐसी 342 पुस्तकें बरामद की गईं।
इंस्पेक्टर अमीनाबाद सुनील कुमार आजाद के मुताबिक पब्लिकेशन हाउस के अधिकारी ललित सरदाना की तहरीर पर रामा बुक डिपो के मालिक राजकुमार मल्होत्रा और मालवीय पुस्तक केंद्र के संचालक पर कॉपीराइट अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ललित सरदाना के मुताबिक वह दिल्ली उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। वह एस चंद्र एंड कंपनी लिमिटेड, भारती भवन पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रिब्यूटर, धनपत राय पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड और न्यू सरस्वती हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारी भी हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि रामा और मालवीय पुस्तक केंद्र में उनकी पुस्तकों का फर्जी टैग लगाकर बिक्री की जा रही है। उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि लंबे समय से यह फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इससे बच्चों का भविष्य भी खराब हो रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों बुक डिपो ने उनकी कंपनियों के नाम खराब करने की कोशिश की है। ललित ने पुलिस के अधिकारियों से मामले की शिकायत की, जिसके बाद छापा मारा गया। पुलिस ने रामा बुक डिपो से 312 और मालवीय पुस्तक केंद्र से 30 पुस्तकें बरामद की हैं। इन पुस्तकों पर दूसरे प्रकाशनों के फर्जी टैग लगाए गए थे।