फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP Block Pramukh Election Results 2021 Live, Check BJP SP Winning Candidates List in Block Chief Election

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 परिणाम : भाजपा ने लहराया परचम, जानें कौन कहां से जीता

Sun, 11 Jul 2021 12:35 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Jul 2021 12:35 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में 825 में से 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद नतीजों की घोषणा होनी शुरू कर दी गई है। जीत का एलान होने पर विजयी प्रत्याशियों ने जमकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
UP Block Pramukh Election Results 2021 Live, Check BJP SP Winning Candidates List in Block Chief Election
जीत के बाद जश्न मनाते नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा ने परचम फहराया है। शनिवार को हुए क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने 825 में से 735 क्षेत्र पंचायतों में चुनाव लड़कर 648 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में शतक लगाने का दावा किया है। भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) और निर्दलियों ने भी करीब 70 से अधिक सीटों पर कब्जा जमाया है। 14 जिलों में सपा का खाता भी नहीं खुला, वहां पर सभी क्षेत्र पंचायतों में भाजपा के उम्मीदवार चुनाव जीते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश की 825 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में 349 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इनमें से भाजपा के 334 प्रत्याशी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए। शनिवार को सभी 75 जिलों में 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के  चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर 3 बजे तक मतदान के बाद मतगणना हुई। साढ़े तीन बजे तक परिणाम आने शुरू हो गए थे। शाम 6 बजे तक सभी 476 जिला क्षेत्र पंचायतों में परिणाम आ गए। 648 क्षेत्र पंचायतों में भाजपा के ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


14 जिलों में क्लीन स्वीप
लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद, आगरा, बदायूं, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, गौतमबुद्ध नगर, पीलीभीत, कन्नौज, बांदा, महोबा, ललितपुर, सोनभद्र जिलों की सभी क्षेत्र पंचायतों में भाजपा ने चुनाव जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ का परिणाम
- लखनऊ में 7 सीटें भाजपा ने जीती, एक पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी। क्षेत्र पंचायत प्रमुख यानी ब्लाक प्रमुख के चुनाव में राजधानी लखनऊ की कुल 8 सीटों में से 7 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं, एक चिनहट सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।
- बीकेटी में भाजपा प्रत्याशी ऊषा सिंह ने जीत दर्ज की। विधायक अविनाश त्रिवेदी जश्न में शामिल होने पहुंचे।
- काकोरी से भाजपा प्रत्याशी नीतू यादव 33 वोट से विजयी हुई। सपा प्रत्याशी कमलेश यादव को  22 वोट मिले। कुल 56 वोट पड़े। एक वोट इनवैलिड।
- लखनऊ के माल से भाजपा की रामदेवी विजयी हुईं। इन्हे  68 वोट मिले वही सपा की प्रत्याशी उमा रावत को 16 वोट मिले जबकि दो बीडीसी सदस्य चक सैदापुर की ज्योति मौर्या व जमोलिया की राजेश्वरी का वोट नहीं पड़ सका।
- मलिहाबाद से भाजपा के निर्मल वर्मा बने ब्लॉक प्रमुख। मलिहाबाद ब्लॉक प्रमुख बने भाजपा के निर्मल वर्मा  ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की विद्यावती को भारी अंतर से हराया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। निर्मल वर्मा की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव।
- लखनऊ में गोसाईंगंज से भाजपा के विनय वर्मा, सरोजनी नगर से भाजपा के सुनील कुमार, मोहनलालगंज से भाजपा के ओम प्रकाश शुक्ला, मलिहाबाद से भाजपा के निर्मल कुमार, माल से रामदेवी, बीकेटी से भाजपा की उषा सिंह व चिनहट से निर्दलीय प्रत्याशी उषा यादव जीती हैं।

मेरठ में कहां से कौन जीता

1. सरूरपुर से भाजपा के बागी मनोज चौहान ब्लॉक प्रमुख बने। उन्हें 65 में से 39 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह को एक भी वोट नहीं मिला। वहीं कविता चौधरी को 22 वोट मिले हैं।
2. जानी ब्लॉक में भाजपा के प्रत्याशी गौरव ने एक वोट से जीत हासिल की है। उन्होंने हरेंद्र सिंह को एक वोट से हराया है। गौरव को 39 वोट मिले, हरेंद्र सिंह को 38 वोट मिले हैं।
3. माछरा क्षेत्र पंचायत में अशोक त्यागी ब्लाक प्रमुख पद पर बिजय हुए।
4. हस्तिनापुर से भाजपा प्रत्याशी नितिन पोसवाल विजय घोषित हुए। उन्हें 59 में से 44 वोट मिले हैं। वहीं सपा प्रत्याशी सचिन गुर्जर को छह वोट मिले, सनी गुर्जर को भी छह वोट मिले, जबकि पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ की पुत्री आरुषि सिद्धार्थ को सिर्फ दो वोट मिले। इसके अलावा एक वोट कैंसिल हो गया।
5. मवाना पंचायत क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी गीता पायल चार वोट से विजय हुई हैं।

बागपत में कहां से कौन जीता
1. छपरौली पंचायत क्षेत्र में रालोद समर्थित प्रत्याशी अंशु विजय हुई हैं। उन्हें 44 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी कमलेश देवी को 21 वोट मिले हैं। इसके अलावा पांच वोट निरस्त हो गए।
2. बागपत पंचायत क्षेत्र में निर्दलीय सुनीता जीती हैं। उन्हें कुल 46 वोट मिले, जबकि भाजपा की मीनू को 37 वोट मिले हैं।
3. पिलाना ब्लॉक से अनीश यादव जीते हैं। अनीश यादव लगातार तीसरी बार ब्लॉक प्रमुख बने। उन्होंने अभयवीर यादव को हराया है। अनीश को 42 तो अभयवीर को 39 वोट मिले हैं।

सहारनपुर में कहां से कौन जीता

1. सहारनपुर में नकुड़ पंचायत क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुभाष चौधरी को 75 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वन्द्वी मनोज कुमार को सिर्फ 28 मत प्राप्त हुए। भाजपा के सुभाष चौधरी ब्लॉक प्रमुख बन गए हैं।
2. नागल पंचायत क्षेत्र से भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजना चौधरी विजयी हुईं।
3. ब्लॉक साढौली कदीम में भाजपा प्रत्याक्षी चौधरी विश्वास को 53 मत मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याक्षी सुमन को 46 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए।
4. सरसावा पंचायत क्षेत्र में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ताहिर हसन 70 वोट लेकर विजय हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सिराज अहमद को 49 वोट मिले। इसके अलावा आठ वोट कैंसिल हो गए और दो बीडीसी मतदान करने नहीं आए।
5. रामपुर मनिहारान में ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा की गीता रानी ने भाजपा के ही बागी प्रत्याशी डॉ. किरणपाल को सात मतों से शिकस्त देकर अपनी जीत दर्ज की। दो मत निरस्त किए गए, जबकि एक वोट नहीं पड़ी है।

बिजनौर में कहां से कौन जीता
1. किरतपुर पंचायत क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अंकित चौधरी 19 वोटों से जीते हुए। अंकित को 53 वोट मिले, दूसरे प्रत्याशी हिमालय को 34 वोट मिले हैं।
2. धामपुर पंचायत क्षेत्र में भाजपा समर्थित प्रत्याशी क्षमा हेमलता चौहान नौ वोटों से जीतीं। हेमलता को 65 और निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर कुसुम रघुवंशी को 56 वोट मिले, जबकि तीन वोट कैंसिल हो गए। यहां कुल 124 वोट पड़े।
3. अफजलगढ़ पंचायत क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार उर्फ बबली को 69 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी शैलेंद्र चौहान को 41 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी 28 मतों से जीते हैं, जबकि नौ वोट कैंसिल हो गए।
4. नजीबाबाद से ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रत्याशी तपराज सिंह जीते हैं। भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार को हार का सामना करना पड़ा।
5. जलीलपुर पंचायत क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जीते। भाजपा प्रत्याशी कुंतेश देवी को 68 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी रीना धारीवाल को 61 वोट मिले हैं।
बिजनौर में 11 में से 10 ब्लॉक पर भाजपा के ब्लॉक प्रमुख बनना तय।
शनिवार को पांच सीटों पर हुआ चुनाव हुआ। इनमें से चार पर भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। इससे पहले छह प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

शामली में कहां से कौन जीता
1. थानाभवन पंचायत क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रियंका ने जीत दर्ज की।
2. शामली पंचायत क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी ने जीत हासिल की है।
3. कांधला में निर्दलीय प्रत्याशी विनोद मालिक जीते हैं।

बहराइच में ये बने विजेता

- बहराइच के जरवल से भाजपा प्रत्याशी वीपेन्द्र प्रताप सिंह वर्मा को 56,सपा प्रत्याशी कृष्णा देवी को 50 मिले जबकि तीन वोट अवैध हुए। 6 वोट से भाजपा प्रत्याशी वीपेन्द्र प्रताप सिंह वर्मा विजयी।
- बहराइच के महसी से कृष्णावती 80 वोट पाकर जीतीं।
- बहराइच के शिवपुर से 70 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी सरिता यज्ञसैनी जीतीं। सपा प्रत्याशी अर्चना मौर्या को मिले 50 वोट।
- बहराइच के फखरपुर निर्दलीय प्रत्याशी रेनू को मिले 112 वोट, भाजपा प्रत्याशी मंजू सिंह दहाई के आंकड़े को छूने में नाकाम 4 मत पर सिमटी।
- बहराइच में सात ब्लॉक प्रमुखों के लिए हुए चुनाव में दो जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते जबकि पांच जगहों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। फखरपुर और कैसरगंज में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।
- बहराइच में विशेश्वरगंज से भाजपा की वंदना पांडेय विजयी।
- फखरपुर से निर्दलीय प्रत्याशी रेनू सिंह जीतीं।
- कैसरगंज से निर्दलीय प्रत्याशी संदीप सिंह विजयी हुए।
- तेजवापुर से भाजपा प्रत्याशी ममता रमाकर पाण्डेय विजयी।
- महसी से भाजपा की कृष्णावती विजयी हुईं।
- शिवपुर से भाजपा की सरिता यज्ञसैनी विजयी हुई।
- जरवल से भाजपा के विपेंद्र वर्मा विजयी हुए।

गोंडा जिले में ये बने विजेता

- गोंडा जिले के चार ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में 3 में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जोरदार जीत दर्ज की। 11 सीटों पर पहले ही भाजपा के समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। रुपईडीह ब्लाक में पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह की अनुज वधू बबिता सिंह विजयी रहीं । शनिवार को कटरा बाजार, बभनजोत, हलधरमऊ व रुपईडीह में चुनाव हुआ। कटरा बाजार से भाजपा समर्थित प्रत्याशी भवानी भीख शुक्ला, हलधरमऊ से विधायक बावन सिंह की पुत्र वधू रिचा सिंह, बभनजोत से विधायक प्रभात वर्मा की अनुज वधू मधूलिका पटेल तथा रुपईडीह से बबिता सिंह विजयी हुई । रुपईडीह में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरोज तिवारी को मात्र २० वोट ही मिले। इसके पहले झंझरी ब्लाक से भाजपा की रेखा मिश्रा, इटियाथोक से मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी की पत्नी पूनम द्विवेदी, परसपुर से प्रियंका सिंह, करनैलगंज से तिलफा देवी, बेलसर से राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, तरबगंज से विधायक प्रेम नरायन पांडेय के पुत्र मनोज कुमार पांडे, नवाबगंज से कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह की अनुज वधू अरुंधति सिंह, वजीरगंज से अनीता यादव, मनकापुर से जगदेव चौधरी, पंडरीकृपाल से प्रियंका गौतम निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है हैं।

अयोध्या जिले में ये बने विजेता

- अयोध्या जिले में तारुन ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा की सुशीला वर्मा 66 मत पाकर विजयी हुईं जबकि सपा की राजकुमारी वर्मा को 34 मत मिले। एक मत अवैध।
- ब्लॉक प्रमुख मयाबाजार चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी उमेश प्रताप सिंह उर्फ कप्तान सिंह 52 मत पाकर विजयी हुए जबकि इनके प्रतिद्वंदी सपा समर्थित प्रत्याशी धर्मवीर वर्मा को 39 मत मिले। एक मत इनवैलिड (अवैध) घोषित किया गया। यह जानकारी चुनाव अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने दी।
- अयोध्या के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक प्रमुख पद पर सपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री आनंद सेन के बेटे अंकुर सेन पांच मत से चुनाव जीत गए हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी संतोष सिंह रहे जिन्हें मात्र 36 मत मिले जबकि अंकुर सेन को 41 मत मिले। दो मत अवैध पाए गए। ब्लॉक मुख्यालय पर सपाइयों का लगा जमावड़ा। सपा खेमे में खुशी की लहर।
- अयोध्या जिले के अमानीगंज के ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीदेवी 5 मतों से विजयी हुई हैं।
- अयोध्या में भाजपा समर्थित उमेश प्रताप सिंह कप्तान सिंह मयाबाजार ब्लाक प्रमुख बने 13 मतो से धर्मवीर वर्मा को पराजित किया।
 

सीतापुर में भाजपा ने चार सीटें जीती, तीन पर सपा का कब्जा

सीतापुर जिले के 19 ब्लाकों में से 11 में भाजपा के प्रत्याशी प्रमुखी के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। आठ ब्लाकों में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया। 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें से चार ब्लाकों क्रमश: सकरन, पिसावां, मछरेहटा, परसेंडी में सत्तापक्ष की विजय हुई है। जबकि ब्लाक महमूदाबाद, सिधौली व पहला में सपा के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। ब्लाक कसमंडा के प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की एक तरफा जीत हुई है।

मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा में पूर्वसांसद समर्थक विजयी, भाजपा को मिली हार

ब्लाक प्रमुख चुनाव में पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह समर्थित प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को  58 वोटों से पराजित कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी को मात्र 22 मत मिले हैं।

ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख पद के लिए शनिवार को 104 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। यहां ब्लाक प्रमुख पद अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था। कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्वक मतदान के बाद मतगणना कार्य प्रारंभ हुआ। इसमें संजना को 80 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी संतोष देवी को 22 वोट मिले। दो वोट निरस्त हो गए। ब्लाक प्रमुख के पद पर संजना ने विजय हासिल की है। संजना को पूर्व सांसद ने समर्थन दिया था।

अमेठी: ब्लॉक प्रमुख पद पर विजयी प्रत्याशियों की सूची

 बाजार शुकुल में 57 मत पाकर निर्दल प्रत्याशी रहमतुल निशा विजयी।
- बहादुरपुर में निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रकली 32 मत पाकर विजयी।
- शाहगढ़ में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सदाशिव यादव विजयी।
- भादर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रवीण कुमार सिंह 40 मत पाकर विजयी।
- भेंटुआ से निर्दलीय प्रत्याशी आकर्ष शुक्ला 27 मत पाकर विजयी।
- तिलोई में भाजपा समर्थित अर्चना सिंह  58 मत पाकर विजयी।
- अमेठी से भाजपा समर्थित मंजू मौर्या निर्विरोध निर्वाचित।
- गौरीगंज से सपा समर्थित रूमा सिंह निर्विरोध निर्वाचित।
- जगदीशपुर से भाजपा समर्थित अंजली सिंह निर्विरोध निर्वाचित।
-  मुसाफिरखाना से सपा समर्थित नीतू सिंह निर्विरोध निर्वाचित।
- सिंहपुर से भाजपा समर्थित अंकित पासी विजयी।
- जामों से जनसत्ता दल समर्थित प्रत्याशी पूनम कुमारी निर्विरोध निर्वाचित।
- संग्रामपुर से निर्दलीय प्रत्यासी कल्लन देवी पत्नी शोभनाथ चयनित हुई।

अंबेडकरनगर, बलरामपुर और सुल्तानपुर में ये बने विजेता

- अंबेडकरनगर के बसखारी से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह विजेता घोषित। कुल 64 सदस्यों का मत उन्हें मिला। सपा प्रत्याशी संजय को सीधे मुकाबले में मिल सके सिर्फ 32 मत।
- अंबेडकरनगर के जहाँगीरगंज में 41 वोट पाकर निर्दलीय प्रत्याशी विनीता कनौजिया विजयी। भाजपा प्रत्याशी पुष्पा कनौजिया को 36 वोट मिले। यहां भी सीधा मुकाबला था।
- अंबेडकरनगर के टांडा ब्लाक प्रमुख चुनाव में निर्दल प्रत्याशी सुरजीत वर्मा को जीत मिली। उन्हें 103 जबकि भाजपा के तेजस्वी जयसवाल को सिर्फ 26 मत मिले।
- अंबेडकरनगर के अकबरपुर ब्लॉक से सपा प्रत्याशी देविका वर्मा को मिली जीत। भाजपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा पराजित।
- अंबेडकरनगर के रामनगर विकासखंड से सपा प्रत्याशी विकास यादव बने ब्लॉक प्रमुख। उन्हें कुल 70 मत मिले। 42 मत के साथ भाजपा प्रत्याशी रामधारी यादव पराजित।
- अंबेडकरनगर जिले में 3 सीट पर बीजेपी के निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद 6 सीट पर शनिवार को चुनाव हुआ। इसमें बीजेपी और बसपा को एक एक जबकि सपा को 2 सीट पर जीत मिली। 2 सीट निर्दलियों के हिस्से में गई।

- बलरामपुर के हरैया सतघरवा ब्लॉक में हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अविरल सिंह 74 मत पाकर विजयी। भाजपा प्रत्याशी गुलाब पाठक को 59 मत मिले । एक मत अनवैलिड घोषित किया गया।
- बलरामपुर जिले में एक मात्र ब्लॉक हरैया सतघरवा में प्रमुख पद के हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अविरल सिंह ने भाजपा प्रत्याशी गुलाब पाठक को हराया ।
- रायबरेली के सरेनी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी विभा सिंह को 63 मत मिले वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन सिंह को 25 मत मिले विभा सिंह 38 मतों से विजई हुईं।
- रायबरेली में एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के बेटे पीयूष प्रताप सिंह बने हरचंदपुर से ब्लॉक प्रमुख। हरचंदपुर ब्लॉक प्रमुख के लिए 51 वोट पाकर पीयूष प्रताप सिंह बने विजेता। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के बेटे हैं पीयूष  प्रताप सिंह। दूसरी उम्मीदवार अशोक कुमारी को 19 वोट मिले।
- लालगंज में ब्लाक प्रमुख पद पर पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह की पुत्रवधू समाजवादी पार्टी की शिवानी सिंह ने जीत हासिल की है। शिवानी को मिले 43 मत, जबकि भाजपा की ऊषा को 35 मत मिले। तीन वोट इनवैलिड हुए।

- रायबरेली की सलोन सीट पर कुल 109 मत पड़े।
अंजू कुशवाहा 21 मतों से विजयी घोषित।

- सुल्तानपुर में छह ब्लॉकों में हुए चुनाव में चार पर भाजपा समर्थित, एक पर सपा और एक पर निर्दल प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है।

ब्लॉक-प्रत्याशी-दल
1. लंभुआ-कुंवर बहादुर सिंह (निर्दल)
2. पीपी कमैचा-सुषमा जायसवाल-भाजपा
3.बल्दीराय-शिवकुमार सिंह-भाजपा
4. दूबेपुर-शिल्पी सिंह-सपा
5. जयसिंहपुर-राहुल शुक्ला-भाजपा
6. कुड़वार-मनफूल सिंह-भाजपा
सुल्तानपुर के प्रतापपुर कमैचा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुषमा जायसवाल विजयी हुई। सपा उम्मीदवार पूर्व प्रमुख शोभा यादव हारी। कुल 65 क्षेत्र पंचायत सदस्य है। जिसमे 63 वोट पोल हुये। 58 वोट भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में पड़े।सपा उम्मीदवार को महज 4 वोट पड़े। एक वोट अमान्य घोषित किया गया। इस मौके पर देवमणि दुबे, अजय तिवारी, शिवकांत मिश्र, भाजपा मडंल अध्यक्ष प्रदीप रावत, अखिलेश सिंह,राम लवट दुबे,संतोष पांडेय प्रधान मनोज गोस्वामी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

- कैसरगंज से संदीप सिंह 23 मतों से विजयी।
कुल वोट- 83
पड़े वोट-83
वैध मत- 79
अवैध मत- 04
संदीप सिंह विसेन(निर्दलीय)--50
अनिल यादव( सपा)--27
आकांक्षा उर्फ शशि सिंह(भाजपा)-- 02
इस प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी संदीप सिंह विसेन ने अपने निकटतम प्रत्याशी सपा के अनिल यादव को 23 मतों से पराजित किया।

जिलेवार ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पार्टियों की स्थिति

जिला    भाजपा    सपा    अन्य
लखनऊ    07    00    01        
बाराबंकी    09    04    02    
बहराइच    12    00    02    
बलरामपुर    08    00    01    
गोंडा    14    01    00    
रायबरेली    11    02    05    
अमेठी    05    02    06    
अयोध्या    09    01    01        
सीतापुर    15    03    01
श्रावस्ती    05    00    00
अंबेडकरनगर    04    02    03    
सुल्तानपुर    11    01    02     
आगरा    15    00    00    
मथुरा    04    00    06
फिरोजाबाद    04    00    02
मैनपुरी    06    01    02
एटा    01    02    00
कासगंज 05    01    01
प्रयागराज    10    10    03
प्रतापगढ़    07    00    10
कौशांबी    02    02    04
बरेली    11    03    01
लखीमपुर खीरी    11    03    01
शाहजहांपुर    05    00    00
बदायूं    15    00    00
पीलीभीत    04    00    03
गाजियाबाद    04    00    00
बुलंदशहर    11    01    04
हापुड़    03    01    00
गौतमबुद्ध नगर    04    00    00
गोरखपुर    18    00    02
सिद्धार्थनगर    10    02    02
संतकबीरनगर    06    01    02
बस्ती    12    01    01
देवरिया    12    02    02
महराजगंज    10    01    01    
कुशीनगर    12    02    00
अलीगढ़    10    00    02
हाथरस    03    01    03
झांसी    03    01    02
ललितपुर 06    00    00
कानपुर सिटी    07    03    00    
कानपुर देहात    09    01    00
फतेहपुर    12    01    00
बांदा    08    00    00
चित्रकूट    05    00    00
हमीरपुर    06    01    00
महोबा    04    00    00
जालौन    06    00    03
इटावा    01    04    03
औरैया    05    01    01
कन्नौज    08    00    00
फर्रुखाबाद    05    00    02
हरदोई    15    01    03
उन्नाव    08    03    05
मेरठ    11    00    03
बागपत    03    00    03
शामली    04    00    01
बिजनौर    10    00    01
मुजफ्फरनगर    07    01    01
सहारनपुर 08    00    03
मुरादाबाद    06    01    01
रामपुर    05    00    01
अमरोहा    03    02    01
संभल    04    03    01
वाराणसी    06    00    02
बलिया    08    04    05
मऊ    05    01    03
गाजीपुर    11    04    01
आजमगढ़    11    04    07
सोनभद्र    08    00    02
जौनपुर    14    02    05
मिर्जापुर    09    00    01
भदोही    03    00    03
चंदौली    08    01    00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed