फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to start movement against SP says BJP UP incharge.

सपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी भाजपा, दी चेतावनी

Mon, 16 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 16 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP to start movement against SP says BJP UP incharge.

बिहार में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी और प्रदेश सरकार पर हमला और तीखा कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने कहा कि प्रदेश में न तो अपराधों पर नियंत्रण है और न ही विकास कार्य हो रहे हैं। हर तरफ जंगलराज कायम हो गया है और राजनीतिक आधार पर कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।

विज्ञापन


ओमप्रकाश माथुर सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के प्रमुख नेताओं की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था बदहाल है और जंगलराज की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन


सरकार के घटते इकबाल के कारण बेटियां दुराचार और हैवानियत की शिकार हो रही हैं। वे अपनी अस्मत बचाने के लिए जान तक दे रही हैं। राजनीतिक कारणों से उत्पीड़न की वारदातों में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश का आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा, विकास के दावे तो किए जा रहे हैं लेकिन सपा सरकार बजट का पैसा तक नहीं खर्च कर पा रही है। जब पैसा ही नहीं खर्च होगा तो विकास कैसे होगा।

प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि बैठक में कन्नौज, आजमगढ़, अलीगढ़ व वाराणसी सहित अन्य जगहों पर हुई हिंसा, जघन्य हत्याओं व कार्यकताओं के उत्पीड़न के विरोध में बड़ा जनांदोलन करने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश, प्रदेश सहप्रभारी रामवीर सिंह विधूड़ी, रामेश्वर चौरसिया,  सत्येन्द्र कुशवाहा, वीरेन्द्र खटिक और सुनील ओझा के साथ ही प्रदेश के प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत चुनावों में दुर्भावना से काम

BJP to start movement against SP says BJP UP incharge.

बैठक में कहा गया कि ग्राम पंचायत चुनाव में सपा राजनीतिक दुर्भावना से काम कर रही है। कई जगहों पर नो ड्यूज देने में धांधलीबाजी और अवैध धन वसूली की जानकारियां तक सामने आई हैं।

कुछ स्थानों पर सत्ता के दवाब में प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करते हुए विरोधी उम्मीदवारों को डराया, धमकाया जा रहा है। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों के चुनाव निष्पक्ष हों, इसके लिए कार्यकर्ता सजग और सचेत रहें। कोशिश करें कि ग्राम पंचायत स्तर पर अच्छे लोग चुनकर सामने आएं।

तय समय में कराए जाएं संगठन के चुनाव: माथुर

बैठक में भाजपा के संगठनात्मक चुनावों पर विस्तार से चर्चा हुई। माथुर ने कहा कि तय समय सीमा के भीतर संगठन संरचना का काम पूरा कर लिया जाना जाहिए। अन्य नेताओं के सहयोग से जिला चुनाव अधिकारी संगठन के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराएं।

बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, अशोक कटारिया, करण सिंह पटेल, गोपाल टंडन, महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पंकज सिंह, धर्मपाल सिंह, रमापति शास्त्री, अनुपमा जायसवाल और प्रदेश मंत्री समीर सिंह भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed