फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's policies are destructive for country say Akhilesh Yadav.

भाजपा की नीतियां विनाशक, देश को अंधेरे गलियारे में धकेल रही है: अखिलेश यादव

Tue, 12 Nov 2019 12:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Nov 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
BJP's policies are destructive for country say Akhilesh Yadav.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश भर में जहां गुरु नानक देवजी का 550वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है, वहीं भाजपा सरकार देश को अंधेरे गलियारे में धकेल रही है। भाजपा की नीतियां विनाशक हैं जबकि सपा निर्माण और रचना की पक्षधर है।

विज्ञापन


अखिलेश विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को दिशाभ्रम का शिकार बना रही है। बुनियादी समस्याएं जस की तस मुंह बाए खड़ी हैं। कानून-व्यवस्था के हालात बिगड़े हुए हैं। सपा अध्यक्ष से अलग-अलग समस्याओं को लेकर कई लोग भी मिले।
विज्ञापन


नौजवानों ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अवसर न के बराबर हैं। जो उद्योग-धंधे हैं भी उनमें छंटनी हो रही है। खिलाड़ियों ने भाजपा सरकार में अपनी अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि सपा सरकार में उन्हें पुरस्कार और सम्मान मिल रहा था। यशभारती जैसा सर्वोच्च सम्मान बंद करके भाजपा सरकार ने उनका अपमान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार में शिक्षा व शिक्षामित्रों की दुर्दशा

सुल्तानपुर के रिटायर्ड शिक्षक और कश्यप निषाद सभा के प्रांतीय अध्यक्ष खेमई प्रसाद निषाद ने भाजपा राज में जनता की बढ़ती परेशानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों व शिक्षामित्रों की दुर्दशा है। सर्दी आ गई है लेकिन बच्चों को अभी तक स्वेटर, मोजे-जूते तक नहीं मिल पाए हैं। कई लोगों ने जिलों में अवैध खनन की जानकारी दी।

छात्र नेता श्रीराम जायसवाल समाजवादी ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में भाजपाई अराजकता पैदा करने में लगे रहते हैं। जश्ने वारिस पाक कमेटी, सुल्तानपुर के हजरत मोबीन अहमद वारसी उर्फ  लड्डन बाबा ने 2022 में सपा की जीत और अखिलेश के मुख्यमंत्री बनने के लिए दुआ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed