फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp plans to reach dalit vote banks.

भाजपा ने बसपा के वोट बैंक झटकने को बनाई रणनीति, एक से 15 दिसंबर तक घर-घर होंगे कार्यक्रम

Tue, 20 Nov 2018 12:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Nov 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
bjp plans to reach dalit vote banks.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व मायावती। - फोटो : amar ujala

मिशन 2019 के मद्देनजर भाजपा ने वोटों का गणित ठीक करने के लिए अब क्षेत्रीय स्तर पर पिछड़ों और दलितों को साधने की तैयारी की है। प्रदेश स्तर पर पिछड़ी जातियों के सम्मेलन करने के बाद अब क्षेत्र स्तर पर पिछड़े वर्ग के प्रबुद्ध सम्मेलन किए जाएंगे। राजधानी में 21 नवंबर से दलित वर्ग की प्रमुख जातियों के सम्मेलन होंगे।

विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में 1 से 15 दिसंबर तक पदयात्रा कर घर- घर मोदी सरकार की उपलब्धियां पहुंचाकर चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने का निर्णय किया गया। भाजपा ने युवकों की लामबंदी के लिए यूथ पार्लियामेंट का कार्यक्रम भी तय किया है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए भगवामय माहौल बनाने की योजना बनी। पांडेय ने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 1 से 15 दिसंबर तक सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 25-25 लोगों की 6 टोलियां बनाकर पदयात्रा निकलेगी जो हर विधानसभा में 150 किमी की यात्रा करेगी। प्रत्येक टोली प्रतिदिन 2-2 गांव और वार्ड में घर- घर संपर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धि बताएगी। यात्रा में भाजपा सांसद, विधायक, प्रभारी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

सभी जिलों में करवाए जाएंगे पिछड़ों के प्रबुद्घ नागरिक सम्मेलन

ओबीसी की दो दर्जन से अधिक जातियों में सम्मेलन के बाद भाजपा ने अब दलित वर्ग को साधने की योजना बनाई है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से 21 से 30 नवंबर तक राजधानी में दलित वर्ग की जातियों के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन होंगे। 21 नवंबर को सबसे पहले बसपा के वोट बैंक माने जाने वाले जाटव समाज का सम्मेलन होगा। पार्टी ने क्षेत्रीय स्तर पर पिछड़ों पर पकड़ मजबूत करने की योजना बनाई है। सभी जिलों में पिछड़े वर्ग के प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन किए जाएंगे।

भाजपा ने 21 से 24 नवंबर तक लखनऊ में क्षेत्रवार बैठक का आयोजन रखा है। अवध क्षेत्र की बैठक 21 नवंबर को, कानपुर और काशी क्षेत्र की 22 नवंबर,  गोरखपुर व पश्चिम क्षेत्र की बैठक 23 नवंबर और ब्रज क्षेत्र की बैठक 24 नवंबर को होगी। इसके बाद 26 से 28 नवंबर तक विधानसभा स्तर पर पदयात्रा को लेकर तैयारी बैठकें होंगी।

बंसल ने भाजयुमो पर कसा तंज
भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बैठक के दौरान भाजयुमो के कामकाज पर असंतोष जाहिर किया। उन्होंने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश से नाराजगी जताते हुए कहा, युवा मोर्चा को जो भी काम सौंपा गया है वह सफल नहीं हुआ। नाम युवा मोर्चा है, लेकिन काम बूढ़ों जैसा करते हो।

बाइक रैली ने बनाया रिकॉर्ड

महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा, 17 नवंबर को निकाली गई कमल संदेश बाइक रैली ने रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार एक ही दिन एक ही समय 6 लाख बाइकों पर 12 लाख से अधिक लोगों ने रैली निकाली। प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि  26 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ता कमल ज्योति लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घरों तक पहुंचेंगे।

संत समाज का सम्मान करती है भाजपा
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, खुशी की बात है कि शिव सैनिकों को अक्ल आ गई है। अब उनके मन में भी उत्तर भारतीयों के प्रति प्रेम जागा है। वह बोले- पार्टी आज भी 1989 के हिमाचल राष्ट्रीय अधिवेशन में हुए निर्णय पर कायम है। हम अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लिए प्रतिबद्ध हैं। 25 को अयोध्या में हो रही धर्मसभा के सवाल पर कहा, भाजपा संत समाज का सदैव सम्मान करती है और करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed