बाइक सवार दो सगे भाइयों को भाजपा विधायक की गाड़ी ने रौंदा, दर्दनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के नाम सचिवालय का पास लगी एसयूवी ने रौनाही थाना क्षेत्र में हाईवे पर मासूमगंज के निकट शनिवार दोपहर बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंद डाला। दोनों अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर के रामदत्तपुर अटरावां गांव के निवासी थे। विधायक की गाड़ी आरटीओ लखनऊ कार्यालय से सुरेंद्र कुमार यादव के नाम पंजीकृत पाई गई है, जो भाजपा विधायक के सगे भाई हैं।
रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर मासूमगंज के निकट वन वे ट्रैफिक चल रहा था। शनिवार दोपहर 1 बजे के करीब लखनऊ की ओर से आ रही विधायक लिखी एसयूवी नंबर-यूपी 32 एचसी 4300 ने फैजाबाद की ओर से जा रहे दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसा करने वाली एसयूवी के चालक समेत सवार लोग वाहन छोड़ मौके से भाग गए।
गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों की मौत हो गई। घायलों की पहचान अयोध्या कोतवाली के दर्शन नगर चौकी क्षेत्र के रामदत्तपुर अटरावां के रहने वाले काशी (23) व एकादशी (25) पुत्रगण गुरुप्रसाद के रूप में हुई है। यह दोनों सगे भाई थे, जो सामने से जा रहे थे।
कौन चला रहा था, पता लगाने की कोशिश जारी
सीओ सदर अरविंद चौरसिया ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन पर लखनऊ का नंबर दर्ज है, जिस पर विधायक लिखा है व सचिवालय का पास भी लगा हुआ है।
गाड़ी के बारे में आरटीओ लखनऊ कार्यालय से पता चला है कि यह सुरेंद्र कुमार यादव के नाम से पंजीकृत है। इसे कौन चला रहा था? अभी यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं रौनाही थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बाइक पर पंजाब का नंबर है।