फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP gives relief to families, reliance on justice

भाजपा ने पीड़ित परिवारों को दिलाया न्याय का भरोसा

Tue, 02 Jul 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
BJP gives relief to families, reliance on justice
अयोध्या। हल्ले द्वारिकापुर में ग्राम प्रधान की हत्या के बाद उनके समर्थकों द्वारा की गई मारपीट, लूटपाट व आगजनी से पलायन कर चुके परिवारों की पीड़ा जानने के लिए मंगलवार को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने पीड़ितों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस प्रतिनिधिमंडल ने आगजनी व लूटपाट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी ग्रामीण से नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

इसके पहले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को गांव तक पहुंचने के लिए बारुन मोड़ पर लगाई गई पुलिस बैरिकेडिंग पर रोका गया। काफी जद्दोजहद के बाद लोगों को गांव जाने की अनुमति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रतिनिधिमंडल के सामने पीड़ित परिवार के सदस्यों ने उपद्रवियों की करतूत बताई। रोते-बिलखते पीड़ितों ने बताया कि उनके परिवार की ओर से कोई घटना नहीं की गई है, बल्कि उपद्रवियों की गोली से ही ग्राम प्रधान की मौत हुई है।
बताया कि घटना वाले दिन दूर-दूर से कई चार पहियों वाहनों व कई दर्जन बाइकों से लोगों को बुलाया गया था, तब ये घटना की गई।
आठ माह के मासूम को प्रतिनिधिमंडल के सामने प्रस्तुत करते हुए बताया कि उपद्रवियों ने उस बच्चे को चावल के ड्रम में भरकर घर में आग लगा दी थी।
मगर जब बाहर गोलियां चलने लगीं और लोग इधर-उधर भागने लगे तो मासूम की मां साहस करके उसे लेकर खेतों की ओर भाग गई।
12 साल के एक बच्चे की आंख के पास लगे गोली के छर्रे ये बयां कर रहे थे कि उपद्रवियों के इरादे कितने खूंखार थे और उस रात का मंजर कितना भयावह था। पीड़ित बुजुर्ग हरिभान दत्त ने बताया कि ये सब पुलिस के सामने होता रहा और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पांडेय ने पीड़ितों द्वारा दी गई जानकारी नोट की। उन्होंने बताया कि घटना की पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व गृह सचिव को सौंपी जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद तिवारी व रामू प्रियदर्शी ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा, उन्हें सम्मानपूर्वक गांव में दोबारा बसाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह, आदित्य नारायण मिश्र, गोकरण द्विवेदी समेत अन्य शामिल रहे।
इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पार्टी नेताओं की टीम के साथ मंगलवार को हल्ले द्वारिकापुर गांव पहुंचे। वह लगभग एक घंटे ग्राम प्रधान देवशरण यादव के घर पर बैठे। देवशरण यादव के दामाद दीपक यादव व साथी गौतम यादव से समूचे घटनाक्रम की जानकारी ली।
गौतम यादव की मां संगीता यादव ने सपा प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि हरभान दत्त मिश्र का जो मकान बना है वह उनके पति राम सृष्टि यादव ने बनवाया था। जिस पर पति राम सृष्टि की मौत के बाद 15 वर्ष पहले हरभान दत्त ने जबरन कब्जा कर लिया था।

घर के एवज में मात्र 30 हजार रुपये ही हरभान दत्त से मिले थे। प्रदेश अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि वह समूचे घटनाक्रम की रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपेंगे तथा ये मामला प्रदेश के दोनों सदनों में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed