फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बीबीए छात्रा ने खुद को उड़ाया, कब गोली मारी, किसी को नहीं पता

Sat, 11 Jan 2020 11:29 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 Jan 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
BBA student committed suicide in lucknow
शुभांगी सिंह( फाइल फोटो), घटना के बाद घर के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित यमुना अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम 7 बजे बीबीए छात्रा शुभांगी सिंह (20) ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। करीब एक घंटे बाद पहुंचे माता-पिता उसे पहले निजी अस्पताल और फिर केजीएमयू ले गए। केजीएमयू से करीब तीन घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। देर रात पुलिस ने फ्लैट पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए

BBA student committed suicide in lucknow
घर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर अमित कुमार दुबे के मुताबिक, मूलरूप से सुल्तानपुर के मयंग निवासी सूर्यभद्र सिंह विस्तार स्थित यमुना अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहते हैं। उनका लखनऊ में व्यापार है। परिवार में बेटी शुभांगी के अलावा पत्नी व बेटा है। शुभांगी हुसड़िया स्थित एक निजी कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे उसने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के समय घर पर एक नौकर था। छात्रा की मां अपने पति सूर्यभद्र सिंह को दिखाने डॉक्टर के पास गई थी। रात करीब आठ बजे वापस आए तो दरवाजा बंद था।
BBA student committed suicide in lucknow
घटना के बाद फ्लैट के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूर्यभद्र सिंह ने बताया कि रात करीब 8 बजे वापस आए तो शुभांगी के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। शुभांगी के मोबाइल पर कई बार कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर सूर्यभद्र सिंह ने सुरक्षाकर्मियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BBA student committed suicide in lucknow
घटना के बाद फ्लैट के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अंदर दाखिल हुए तो कमरे में शुभांगी फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थी। यह देख शुभांगी की मां बेहोश हो गई। वहीं सूर्यभद्र सिंह भी बदहवाश हो गए। पड़ोसियों और सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह दोनों को संभाला। आनन-फानन में उसे लेकर लोग अस्पताल भागे।

 
विज्ञापन
BBA student committed suicide in lucknow
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दो अस्पतालों के लगाते रहे चक्कर
पुलिस के मुताबिक, सूर्यभद्र सिंह बेटी को लेकर पहले विभूतिखंड इलाके में निजी अस्पताल गए। वहां से डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद वह शुभांगी को लेकर केजीएमयू पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी देर तक पूरा परिवार बदहवाश घूमता रहा। इसके बाद करीब 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे के मुताबिक, यमुना अपार्टमेंट के एम-506 की पड़ताल की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed