{"_id":"5e1831c38ebc3e87fe108dec","slug":"police-man-beaten-video-viral-uttar-pradesh-police-up-police-police-man-suspand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस का काला चेहरा, वीडियो में देखें-चार पुलिसवालों ने युवक पर कैसे दिखाई बेरहमी?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी पुलिस का काला चेहरा, वीडियो में देखें-चार पुलिसवालों ने युवक पर कैसे दिखाई बेरहमी?
Fri, 10 Jan 2020 10:53 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
थाने में युवक की बेरहमी से पिटाई करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरप्रदेश पुलिस का एक बार फिर काला चेहरा देवरिया जिले में सामने आया। यहां मदनपुर थाने में एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें तीन पुलिसकर्मी और एक हेड कांस्टेबल युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। वह महेन गांव का रहने वाला युवक मनुहार करता रहा, लेकिन पुलिसवाले पिटाई करते रहे।
थाने में युवक की बेरहमी से पिटाई करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी ने सीओ रुद्रपुर दिनेश सिंह यादव से जांच कराई। जांच में मामला सही पाए जाने पर हेड कांस्टेबल लालबिहारी, कांस्टेबल चंद मौलेश्वर सिंह और डायल-112 में तैनात सिपाही जितेंद्र यादव को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे।
थाने में युवक की बेरहमी से पिटाई करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी के आदेश पर दिवसाधिकारी रमाशंकर यादव ने तीनों के खिलाफ मदनपुर थाने में युवक की पिटाई करने का केस दर्ज कराया है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि निलंबित किए गए तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में युवक की बेरहमी से पिटाई करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि महेन निवासी सुमित गोस्वामी को मदनपुर पुलिस बुधवार की दोपहर पकड़कर थाने ले गई। थाने में उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। युवक उनसे मिन्नतें करता रहा, लेकिन पिटाई करने वाले सिपाही लगातार मारते रहे। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी एसपी को दी गई। एसपी ने मामले की जांच सीओ रुद्रपुर से कराई।
विज्ञापन
थाने में युवक की बेरहमी से पिटाई करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो देखने के बाद एसपी ने सीओ रुद्रपुर दिनेश सिंह यादव को मौके पर जांच के लिए भेजा। जांच में मामला सही पाया गया। उनकी रिपोर्ट के आधार पर हेड कांस्टेबल लाल बिहारी कांस्टेबल चंद्रमौलेश्वर सिंह और डायल 112 के सिपाही जितेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी है। एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्र ने बताया की तीनों को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।