{"_id":"6ac511d51d66a1ef0e08324c","slug":"private-bus-runs-over-two-people-air-force-jawan-dies-companions-condition-critical-haridwar-news-c-5-1-drn1075-1083914-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: निजी बस ने दो को रौंदा, एयरफोर्स जवान की मौत, साथी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: निजी बस ने दो को रौंदा, एयरफोर्स जवान की मौत, साथी की हालत गंभीर
विज्ञापन
कनखल कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार निजी बस ने सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे भारतीय वायुसेना के जवान और उनके साथी को टक्कर मार दी। हादसे में एयरफोर्स जवान योगेश जादौन (30) की मौत हो गई, जबकि उनका साथी अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों छुट्टी पर हरिद्वार घूमने और गंगा स्नान के लिए आए थे।
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की देर रात की है। जब भारतीय वायुसेना के जवान योगेश जादौन निवासी जेवर, गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश अपने साथी अमित के साथ हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर ऋषिकुल तिराहे से आगे पेट्रोल पंप के पास खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे।
बताया गया कि इसी बीच एक तेज रफ्तार निजी बस आई और दोनों को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने योगेश जादौन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में अमित को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि योगेश वायुसेना में ग्वालियर में तैनात थे। वह छुट्टी पर आए थे। सोमवार को गंगा स्नान करने के लिए साथी के साथ हरिद्वार आए थे। रात में अपने वापस लौटने के लिए हाईवे किनारे बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
योगेश की कुछ समय पहले ही शादी होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने बस चालक रोहित थापा निवासी कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि हादसे की जानकारी योगेश के परिजनों को दी। मंगलवार को परिजन हरिद्वार पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।