फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : kanti murder case fled accused shooter arrest with weapon murder in money dispute

बिहार: मुजफ्फरपुर में शंभु सहनी हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद; पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Tue, 06 Oct 2026 09:32 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 09:32 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कांटी में शंभु सहनी हत्याकांड के मुख्य शूटर प्रकाश चौरसिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल देशी पिस्टल बरामद हुई। दो अन्य नामजद आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। हत्या का कारण पैसों का विवाद बताया गया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : kanti murder case fled accused shooter arrest with weapon murder in money dispute
फरार शूटर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांटी थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ महीने पहले हुए शंभु सहनी हत्याकांड में पुलिस ने तीसरे नामजद आरोपी और मुख्य शूटर प्रकाश चौरसिया उर्फ प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्टल भी बरामद की है। इस मामले में नामजद दो अन्य आरोपी राजा कुमार और पप्पू चौरसिया को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।

विज्ञापन

बताया गया कि 26 अगस्त को कांटी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी शंभु सहनी का शव एनटीपीसी थर्मल लैगून के पास झाड़ी में मिला था। मामले में मृतक की पत्नी सुनीता देवी के फर्द बयान के आधार पर कांटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें तीन लोगों को नामजद किया गया था।

विज्ञापन

फर्द बयान में कुछ दिन पहले शंभु सहनी और नामजद आरोपियों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद होने की बात सामने आई थी। पुलिस जांच के दौरान कांटी थाना क्षेत्र निवासी राजा कुमार और पप्पू चौरसिया को पहले गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद पुलिस तीसरे आरोपी प्रकाश चौरसिया की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रकाश चौरसिया वारदात में मुख्य शूटर की भूमिका में था। वह अपने एक साथी के साथ हथियार लेकर मौके पर पहुंचा था। हत्या के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से घटना में इस्तेमाल देशी पिस्टल बरामद की गई है।

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कांटी थाना क्षेत्र के एनटीपीसी थर्मल लैगून में हुए शंभु सहनी हत्याकांड में फरार मुख्य शूटर को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण पैसों का आपसी लेनदेन था। मामले में एक अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed